सोनौली: इंटरलॉकिंग सड़क का सुधीर त्रिपाठी ने किया निरीक्षण, ईट देख विफरे,सड़क से उखाड़े ईट
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
नगर पंचायत सोनौली वार्ड नं0 12 घनश्याम नगर, वार्ड नं011 बाल्मीकि नगर एवं वार्ड नं0 3 शास्त्री नगर में इस समय चल रहे इंटरलॉकिंग और नाली निर्माण का अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर त्रिपाठी ने औचक रूप से निरीक्षण किया। इंटर लॉकिंग सड़क में गुणवत्ता विहीन इंटरलॉकिंग ईट के प्रयोग को देखकर वह भड़क गए और स्वयं ईट उठाकर तोड़ दिया, ठेकेदार को जमकर खरी-खोटी सुनाई और निर्देशित किया कि तत्काल इसे बदल कर वाइब्रेटिंग ईट का प्रयोग किया जाए अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बता दे की शुक्रवार की सुबह करीब 7:00 बजे सफाई व्यवस्था का निरीक्षण में निकले सुधीर त्रिपाठी नाली एवं इंटरलॉकिंग सड़क के निर्माण कार्य के निरीक्षण में जा पहुंचे, नवनिर्मित सड़क का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से गुणवत्ता के संबंध में जानकारी ली और स्वयं जांचा परखा। इंटरलॉकिंग साथ में गुणवत्ता विहीन इंटरलॉकिंग ईट के प्रयोग को देखकर वह भड़क गए और और ईट को उखाड़ कर वापस कराया ।ठेकेदार को कड़ी चेतावनी दी उन्होंने कहा कि वाइब्रेटिंग ईट का प्रयोग करें अन्यथा परिणाम बुरा होगा।
इस मौके पर उपस्थित वार्ड वासियों से श्री त्रिपाठी ने अपील करते हुए कहा कि यह सड़क आपका अपना सड़क है। नाली एवं सड़क निर्माण की गुणवत्ता को जांचने परखने की जिम्मेदारी आपकी भी है। कहीं कोई गड़बड़ी हो तो हमे तत्काल में सूचित करें।
इस मौके पर सभासद प्रदीप नायक, अमीर आलम, प्रेम यादव, वार्ड के सम्मानित लोगों में पप्पू सिंह ,आशुतोष त्रिपाठी,दीपक गौड़,मुरारी,ब्यापार मंडल अध्यक्ष बबलू सिंह,चन्द्रिका कौशल, अकबाल मास्टर, दीपक मद्धेशिया, बबलू , ओम प्रकाश उपस्थित रहे।








