Maharajganj:नगर पंचायत सोनौली से सुधीर त्रिपाठी अपने 14 सभासदों के साथ शहीद के परिजनों को सांत्वना देने रवाना।

आई एन न्यूज सोनौली डेस्क: पुलवामा में शहीद पंकज त्रिपाठी के घर आज शुक्रवार को सोनौली नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर त्रिपाठी अपने 14 सभासदों के साथ उन्हें सांत्वना देने के लिए नगर पंचायत से प्रस्थान कर गए हैं । शहीद के परिजनों को सांत्वना देने के साथ साथ ₹92 हजार नगद आर्थिक सहयोग भी करेंगे।
बता दें कि नगर पंचायत सोनौली के 14 सभासद तीन-तीन महीने का भत्ता तथा सुधीर त्रिपाठी अध्यक्ष प्रतिनिधि सोनौली पचास हजार नगद कुल मिलाकर 92 हजार रु० आर्थिक रुप से सहयोग करेंगे।


Translate »