पुलवामा में शहीद पंकज त्रिपाठी के पिता को सुधीर त्रिपाठी ने 92 हजार देकर दी सांत्वना, हर सम्भव मदद का दिया अश्वासन ।
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
नगर पंचायत सोनौली अध्यक्ष प्रतिनिधि 14 सभासदों के साथ हरपुर के बेलहिया गांव में पहुंचकर शहीद के पिता, भाई और मासूम बच्चे से मिले और परिजनों को सांत्वना देते शुए शहीद पंकज त्रिपाठी के पिता को 92 हजार रूपये नगद देकर हर संम्भव मदद देने का आश्वासन दिया।
बता दे कि पुलवामा में शहीद पंकंज त्रिपाठी के घर शुक्रवार की देर शाम को सोनौली नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर त्रिपाठी अपने 14 सभासदों के साथ उन्हें सांत्वना देने के लिए नगर पंचायत से शहीद के गांव पहुंचकर सर्व प्रथम श्री त्रिपाठी ने शहीद को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। इसके उपरात्त सुधीर त्रिपाठी ने शहीद के पिता और उनके भाई से मिले और उन्हे ढाढस बधाया। चार वर्षीय शहीद के पुत्र प्रतीक से मिले और उसे गोद में खेलाया भी। शहीद के पिता को सांत्वना देने के साथ साथ श्री त्रिपाठी ने सभासदो के साथ ₹92 हजार नगद आर्थिक सहयोग भी दिया।
बता दें कि नगर पंचायत सोनौली के 14 सभासद तीन-तीन महीने का भत्ता तथा सुधीर त्रिपाठी अध्यक्ष प्रतिनिधि सोनौली पचास हजार नगद कुल मिलाकर 92 हजार रु० आर्थिक रुप से सहयोग देकर उन्हे हर संभव मदद का अश्वासन दिया।
शहीद को श्रद्धांजलि देने वालो में सभासद पप्पू ख़ान, बेचन प्रसाद, आमिर आलम, प्रदीप नायक, राजकुमार नायक, प्रेम यादव, विनय यादव, सुरेंद्र विश्वकर्मा, वकील अहमद, करम हुसैन ,नजामुद्दीन, राधेश्याम यादव, अफरोज़ खान, विनोद कुमार रहे।









