Gorakhpur: शाह-योगी ने किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन का किया आगाज
राष्ट्रीय अधिवेशन का हुआ उद्घाटन, सोशल मीडिया की ताकत का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने का दिया संदेश।
आई एन न्यूज गोरखपुर डेस्क:
गोरखपुर में भाजपा किसान मोर्चा के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का उद्घाटन शनिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने किया। अधिवेशन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी किसानों को सम्बोधित किया। देश भर से करीब 3200 किसान प्रतिनिधि अधिवेशन में शामिल हुए। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन ने विभिन्न राज्यों से आये किसान प्रतिनिधियों को पार्टी के निर्धारित कार्यक्रम याद दिलाये। सोशल मीडिया की ताकत का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने का संदेश दिया। अधिवेशन में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा भी पहुंचे। इस मौके पर केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह,किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मस्त, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिवप्रताप शुक्ल और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र पांडेय भी मंच पर मौजूद रहे। -केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मस्त, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिवप्रताप शुक्ल और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र पांडेय भी मंच पर मौजूद रहे। भाजपा किसान मोर्चा के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का उद्घाटन शनिवार दोपहर तीन बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने किया।अधिवेशन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी किसानों को सम्बोधित किये।
बता दे कि गुरुवार शाम से ही अलग-अलग प्रांतों से शहर में प्रतिनिधियों का आना शुरू हो गया था। अधिवेशन के मद्देनज़र शहर और फर्टिलाइजर मैदान पर जोरदार तैयारियां की गई हैं। 24 फरवरी को समापन सत्र में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह मौजूद रहेंगे। पूर्वाह्न 11 बजे से खुला अधिवेशन शुरू हुआ।
इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक बड़ी रैली को सम्बोधित करेंगे। 23 फरवरी को उद्घाटन सत्र से ही केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री डा.अनिल जैन, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन रामलाल, प्रदेश अध्यक्ष डा.महेन्द्र पांडेय मौजूद रहें।





