Maharajganj: विंग कमाण्डर अभिनन्दन का नौतनवा में भी हो रहा हार्दिक अभिनन्दन ।
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क: भारत की कूटनीतिक पहल पर अपने आपको घिरता देख पाकिस्तान ने अपनी सरजमीं पर गिरफ्तार होने वाले विंग कमाण्डर अभिनंदन को आज रिहा कर रहा है। विंग कमाण्डर के भारत की सरजमी पर आने की खुशी में पूरे हिंदुस्तान के लोग सड़कों पर उतरकर पटाखे फोड़कर ढोल-तासे बजाकर अपनी खुशिया मना रहे है। नौतनवां कस्बे में गुड्डू खान अध्यक्ष न0पा0प0 नौतनवा अपने समर्थकों, मित्रो, कार्यकर्ताओ व आमजन को लेकर अपने निवास स्थान 12 कोठी से एक जुलूश के रूप में अभिन्दन की तस्वीर हाथ में लेकर हनुमान चौक पहुचकर ढोल तासो के साथ झूमकर अपनी खुशियों का इजहार किये और लोगो को लड्डू खिलाकर मुह मीठा कराया।
इस अवसर पर गुड्डू रवान चेयरमैन नौतनवाअपने समर्थकों व आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि “भारत ने पाकिस्तान के हुक्मरानों को कड़ा संदेश देते हुए विंग कमांडर अभिनंदन को बिना शर्त रिहा करने का कड़ा संदेश दिया था। इसका ब्यापक असर देखने को मिला कि पाकिस्तान ने आज धरती माँ के सुपुत्र अभिनन्दन को बिना शर्त रिहा कर दिया,इसके लिए हम भारत के प्रधानमंत्री जी को उनके कूटनीतिक सफलता पर बधाई देते है।
इस अवसर पर बन्टी पाण्डेय, शाहनवाज खान,धीरेन्द्र सागर, राजेश ब्वाएड, प्रमोद पाठक, राधेश्याम मौर्या, व्रिजेश मणि त्रिपाठी,संजय मौर्या,रामसुमेर यादव,खुर्शेद आलम, किसमती देवी, राजकुमार अग्रहरि,कुरैश खान,अनुज राय, सादिक खान, विवेक शुक्ला,सुदामा देवी,सादाब खान, पूनम देवी, गुड़िया,दिलीप जायसवाल,मो0 जफर आदि लोग उपस्थित रहे।






