DRI लखनऊ की टीम ने सोनौली कस्टम कार्यालय का औचक निरीक्षण किया
डीआरआई लखनऊ की टीम ने सोनौली कार्यालय का औचक निरीक्षण किया
इंडो नेपाल न्यूज ब्यूरो सोनौली:: डायरेक्टर रेवेन्यू इंटेलिजेंस कस्टम लखनऊ की टीम ने सोनौली कस्टम कार्यालय का औचक निरीक्षण किया इस दौरान आयात निर्यात एवं उपस्थिति
रजिस्टर के साथ राजस्व अभिलेखों की जाच किया।
बुधवार की शाम डिप्टी कमिश्नर डीआरआई प्रभारी लखनऊ बाल गोविंद के नेतृत्व में सात सदस्यीय टीम सोनौली कस्टम कार्यालय और चेक पोस्ट पर एक साथ प्राइवेट दो वाहनो से औचक निरीक्षण करने पहुचे साथ ही कार्यालय में रखी सभी अभिलेखों को अपनी अभिरक्ष में लेकर जाच किया। आयात और निर्यात के सम्बंध में जानकारी लिया ।
इस दौरान डिप्टी कमिश्नर सोनौली शशांक कुमार यादव ने बताया कि डीआरआई टीम ने औचक निरीक्षण किया है यह रूटीन जाच है। आयात निर्यात के राजस्व सम्बन्धी जानकारी ली गयी।





