नौतनवां : वीरेंद्र प्रताप शाही की 22वीं पुण्यतिथि मनायी गई
इण्डो नेपाल न्यूज़ डेस्क नौतनवां :
नौतनवां नगर के जनता चौक पर पूर्व विधायक वीरेन्द्र प्रताप शाही की 22वीं पुण्यतिथि मनायी गयी। कार्यक्रम की शुरुआत स्व. वीरेन्द्र प्रताप शाही के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सुरेश मणि त्रिपाठी ने विरेन्द्र प्रताप शाही के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्री शाही लक्ष्मीपुर विधान सभा के दो बार विधायक रहते हुए यहां की जनता की निःस्वार्थ भाव स्व सेवा की। सभा को मनोज राना, इद्रीस, तथा राणा प्रताप सिंह ने संबोधित किया। इसके पश्चात श्री शाही की आत्मा की शांति के लिए भजन कीर्तन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में पप्पू खान, कृष्ण मोहन, अनुराग मणि त्रिपाठी, राजा सिंह, अलगू थापा, राजू राजभर, रामरूप जैसवाल आदि लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार राणा ने किया।





