परसा मलिक थाना क्षेत्र में महिला का पड़ोसी पर गंभीर आरोप, पुलिस बोली- जांच जारी

परसा मलिक थाना क्षेत्र में महिला का पड़ोसी पर गंभीर आरोप, पुलिस बोली- जांच जारी
शिकायत की तो मार डालूंगा…” छत के रास्ते घर में घुसे युवक की करतूत, निपनिया गांव का मामला।
आई एन न्यूज ​परसा मलिक डेस्क। परसा मलिक थाना क्षेत्र के निपनिया गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव की एक महिला ने अपने ही पड़ोसी युवक पर रात के अंधेरे में छत के रास्ते घर में दाखिल होकर अश्लील हरकत करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।
​पीड़ित महिला के अनुसार, शुक्रवार की रात वह अपने बच्चों के साथ घर के अंदर सो रही थी। इसी दौरान पड़ोस का ही एक युवक कथित रूप से छत के रास्ते घर के भीतर घुस आया। आरोप है कि युवक ने महिला के साथ जबरदस्ती करते हुए अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। जब महिला ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाया, तो पकड़े जाने के डर से आरोपी युवक उसी रास्ते (छत) से भाग निकला। भागते समय उसने पुलिस या किसी अन्य से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
​पीड़िता का कहना है कि उसने घटना के संबंध में लिखित प्रार्थना पत्र देकर परसा मलिक थाने में न्याय की गुहार लगाई थी, लेकिन आरोप है कि अब तक मामले में पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
​इस पूरे प्रकरण पर जब परसा मलिक थाना अध्यक्ष विवेक कुमार सिंह से उनका पक्ष लिया गया, तो उन्होंने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि महिला अपने पड़ोसी पर गंभीर आरोप लगा रही है और पुलिस द्वारा मामले के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *