पहली बार कोई विधायक आया हमारे द्वार…” नौतनवा के 6 गांवों में ऋषि त्रिपाठी की जमीनी चौपाल से मचा तहलका!

​”पहली बार कोई विधायक आया हमारे द्वार…” नौतनवा के 6 गांवों में ऋषि त्रिपाठी की जमीनी चौपाल से मचा तहलका!

ग्रामीण महिलाओं से सीधा संवाद करते विधायक,

आई एन न्यूज ​नौतनवा डेस्क।
जब जनप्रतिनिधि खुद चलकर जनता के दरवाजे तक पहुंचे और आधी रात तक बैठकर हर एक व्यक्ति का दुख-दर्द सुने, तो बरसों से लंबित समस्याओं के हल होने की उम्मीद जग ही जाती है। नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कुछ ऐसा ही दृश्य साकार किया है। लक्ष्मीपुर और नौतनवा ब्लॉक के जंगल से सटे दूर-दराज गांवों में देर रात तक लगी चौपालों में न सिर्फ मूलभूत जरूरतों की रूपरेखा तय हुई, बल्कि वर्षों से उपेक्षित पड़े ग्रामीणों के चेहरों पर एक नई मुस्कान तैर गई।

ग्रामीणों से सीधे उनकी समस्या सुनते हुए विधायक

​जंगल से सटे 6 गांवों में लगी चौपाल, देर रात तक सुनीं समस्याएं
विधायक ऋषि त्रिपाठी ने (1) रुद्रौली उर्फ करैला, (2) मुडली, (3) बनरसिया खुर्द, (4) कजरी, (5) दशरथपुर और (6) धोतियहवा ग्राम सभाओं का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर ग्रामीणों का कुशल-क्षेम पूछा और देर रात तक गांव में ही चौपाल लगाकर एक-एक व्यक्ति की व्यक्तिगत व सामूहिक समस्याएं सुनीं।
​कहीं सड़क, कहीं पुलिया तो कहीं छठ घाट—विकास का खिंचा खाका
गांव भ्रमण के दौरान स्थानीय जरूरतों को परखते हुए विधायक ने ग्रामीणों की मांग पर त्वरित विकास कार्य की रूपरेखा तैयार की। चौपाल में ग्रामीणों ने अपनी आवश्यकतानुसार कहीं जर्जर सड़कों के निर्माण, कहीं पुलिया और बिजली की व्यवस्था तो कहीं छठ घाट बनाने की मांग रखी। इसके साथ ही कई ग्रामीणों ने दशकों से लंबित अपनी व्यक्तिगत समस्याओं को भी साझा किया, जिसे विधायक ने बेहद आत्मीयता से सुना।

चौपाल कार्यक्रम समस्याओं को सुनते हुए विधायक

​”पहली बार कोई विधायक आ रहा हमारे द्वार”—गद्गद हुए ग्रामीण
चौपाल में मौजूद बुजुर्गों और ग्रामीणों का कहना था कि यह पहला अवसर है जब कोई विधायक खुद उनके गांव, उनके घर तक पहुंचकर इतनी आत्मीयता से समस्याएं सुन रहा है। आधी रात तक बिना किसी औपचारिकता के चौपाल लगाकर जिस तरह समस्याओं के निदान का भरोसा दिया जा रहा है, वह दिल को छू लेने वाला है।
​जल्द पूरे होंगे मूलभूत विकास कार्य: ऋषि त्रिपाठी
विधायक ऋषि त्रिपाठी ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा, “गांव की मूलभूत समस्याओं का समाधान मेरी पहली प्राथमिकता है। जंगल से सटे इन गांवों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ना और हर नागरिक के जीवन को सुगम बनाना ही मेरा संकल्प है। जो भी आवश्यक विकास कार्य हैं, उन्हें जल्द से जल्द पूरा कराया जाएगा।”
​विधायक के इस जमीनी जुड़ाव और संवेदनशीलता की पूरे क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है।
महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *