तस्करी का रेडीमेड कपड़ा बरामद,नौतनवां के तीन युवक गिरफ्तार

तस्करी का रेडीमेड कपड़ा बरामद,नौतनवां के तीन युवक गिरफ्तार

इंडो नेेेपाल न्यूज ब्यूरो सोनौली : भारत-नेपाल सीमा सोनौली के पगडंडी मार्ग डंडा हेड के रास्ते बाइक से तस्करी का कपड़ा नेपाल ले कर जा रहे तीन युवकों को एसएसबी ने गिरफ्तार कर पुलिस को सौप दिया है।

रविवार की दोपहर एसएसबी गस्ती टीम कोतवाली क्षेत्र के डंडा हेड के पास पगडंडियों पर गस्त कर रही थी । इस दौरान दो युवक बोरे में भर कर कुछ सामान नेपाल की तरफ लेकर जा रहे थे।जिन्हें जवानो ने पकड़ लिया और जांच में उक्त बोरो से रेडीमेड कपड़ा बरामद हुआ।इसी तरह कुछ दूर पर एक बाइक सवार नेपाल की तरफ़ कुछ लेकर जाते दिखाई दिया जिसे रोककर जांच किया तो उसके पास भी कपड़े बरामद हुए ।एसएसबी ने तीनों युवको को गिरफ्तार कर सोनौली पुलिस के हवाले कर दिया है।

कोतवाल विजय राज सिह ने बताया कि एसएसबी की तहरीर पर संगम पुत्र जगदीश, सूरज पुत्र रामदास निवासी मौलाना आजाद नगर नौतनवां और अब्दुल पुत्र अतिउल्लाह निवासी भुंडी मुहल्ला नौतनवा के खिलाफ कस्टम एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही किया जा रहा है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे