सोनौली के प्रतिष्ठित नागरिक पप्पू सिंह को लूटने का प्रयास, व्यापारी दहशत में

सोनौली के प्रतिष्ठित नागरिक पप्पू सिंह को लूटने का प्रयास, व्यापारी दहशत में

सोनौली के प्रतिष्ठित नागरिक पप्पू सिंह को लूटने का प्रयास, व्यापारी दहशत में
इंडो नेपाल न्यूज़ सोनौली डेस्क:
भारत नेपाल सोनौली बार्डर के राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनौली के प्रतिष्ठित नागरिक/ठेकेदार पप्पू सिंह के वाहन का शीशा तोड़कर लूटने के प्रयास की खबर से सोनौली के व्यापारी दहशत में  है।
खबरों के मुताबिक सोनौली के प्रतिष्ठित नागरिक पप्पू सिंह सोमवार की रात करीब 12 बजे अपने निजी वाहन स्कॉर्पियो से गोरखपुर से अपने घर सोनौली के लिए आ रहे थे कि जैसे ही सोनौली कस्बे के गजरजोतिया गांव के पास पहुंचे कि पहले से घात लगाकर बैठे तीन लुटेरे उनके वाहन को रोकने के लिए एक पत्थर उछाल दिया। जिससे उनके वाहन का अगला हिस्से का शीशा टूट गया। शीशा टूटते और वाहन रोकते ही उनके एक और शुभचिंतक भी बाइक से पहुंच गए । उन्होंने गाड़ी खड़ी कर लुटेरों को पकड़ने का प्रयास किया। इसी बीच पुलिस के जवान भी पहुंच गये किंतु लुटेरे अंधेरे का लाभ लेते हुए भाग खड़ा हुए। उक्त घटना से देर रात को सोनौली से आने जाने वाले बड़े व्यापारियों में दहशत है।

सूत्रों का कहना है कि इस समय राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 24 पर वाहन लुटेरो ने डेरा डाल रखा हैं यह रात में नेपाल के कैसिनो से रुपए हार कर लौटते हैं और भारतीय सीमा रास्ते में वारदात को अंजाम देने के फिराक में जुट जाते हैं । बीती रात की घटना इसी की कड़ी माना जा रहा है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे