फरेंदा:हाई स्कूल की मान्यता मिलने पर हर्ष
फरेंदा:हाई स्कूल की मान्यता मिलने पर हर्ष
इंडो नेपाल न्यूज ब्यूरो फरेंदा :: फरेन्दा क्षेत्र के पिपराविशम्भरपुर में स्थित राम दुलारे गंगोत्री देवी विद्या मंदिर पूर्व माध्यमिक विद्यालय की मान्यता 9,10, वीं कक्षा में प्रवेश करने के लिए का उद्घाटन पूर्व प्रधानाचार्य सुरेश सिंह ने फीता काटकर किया उद्वघाटन किया गया।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विजय प्रताप सिंह प्रधानाचार्य लाल बहादुर शास्त्री इंटर मीडिएट कॉलेज जिला मंत्री माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश रहे। कार्यक्रम का संचालक प्रबंधक रामदयाल सिंह ने किया मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य अभिनव विद्या मंदिर उदितपुर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे ही देश के भविष्य हैं आगे चलकर यही बच्चे आगे चलकर जिले का ही नहीं अपने देश का नाम रोशन करते है। विशिष्ट अतिथि विजय प्रताप सिंह प्रधानाचार्य ने कहा कि जैसे कुम्हार मिट्टी के बर्तन को इतना सुंदर बनाता है ठीक उसी तरह से बच्चों को शिक्षक स्कूल मे शिक्षा प्रदान करते हुए उनके भविष्य को उज्जवल करने का काम करता है।
इस दौरान पूर्व प्रवक्ता परमहंस राय अनिल पांडेय जयकृष्ण पांडेय रमाकांत सिंह सूबेदार भारतीय सेना शिक्षक एवं शिक्षिकाओं में अजय कुमार गुप्ता प्रभात सिंह बलिराम विश्वकर्मा अनामिका निषाद चांदनी सोनम मुकेश मोनू अन्य लोग उपस्थित है।

संवाददाता-रामकिशुन कुमार,फरेंदा,महराजगंज





