विदेशी मुद्रा,शराब और 8.50 लाख के साथ दो गिरफ्तार

विदेशी मुद्रा,शराब और 8.50 लाख के साथ दो गिरफ्तार

युवकों के पास से भारी मात्रा में विदेशी स्कॉच शराब भी मिली 

इंडो नेपाल न्यूज ब्यूरो नरकटियागंज : गोरखपुर से कोलकाता जा रही 15052 डाउन पूर्वांचल एक्सप्रेस में रेल पुलिस ने भारतीय व विदेशी करेंसी समेत दो युवकों को गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार युवकों के पास से भारी मात्रा में विदेशी शराब लैपटॉप, मोबाइल आदि की भी मिले. रेल थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि गोरखपुर जिले के भेलूपुर थाने के भोआपार निवासी अखिलेश मद्देशिया तथा दीपक कुमार (26)को पकड़ा गया है.

गिरफ्तार युवकों के पास से 8 .50 लाख भारतीय करेंसी,  थाईलैंड की 12 साल की विदेशी करेंसी दो ट्रॉली बैग में रखी नौ लीटर विदेशी शराब, पुराना लैपटॉप, चार एटीएम कार्ड, दो आधार कार्ड व पहचान पत्र, चार मोबाइल आदि बरामद किये गये हैं. पूछताछ के दौरान युवकों ने बताया कि नकद व सामान कोलकाता ले जा रहे थे.

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे