गरीबों व शोषितों के सच्चे हितैषी थे आंबेडकर—गुड्डू रवान

गरीबों व शोषितों के सच्चे हितैषी थे आंबेडकर---गुड्डू रवान

गरीबों व शोषितों के सच्चे हितैषी थे आंबेडकर—गुड्डू रवान
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
डा.भीमराव आंबेडकर गरीबों व शोषितों के सच्चे हितैषी थे उक्त बाते चेयरमैन नौतनवा गुड्डू रवान ने आंबेडकर जयंती मनाते हुए कहीं।
बता दे की डा.भीमराव आंबेडकर नवयुवक समाज सुधार समिति के तत्वावधान में मंगलवार को नौतनवा कस्बे आंबेडकर जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान आयोजकों द्वारा नौतनवा कस्बे में भव्य झांकी निकाली गई। झांकी नौतनवा कस्बे के पुरानी नौतनवा से निकलकर स्टेशन चौक, भगतसिंह चौक, जय हिद चौक, गांधी चौक से वापस होते हुए बुद्ध चौक पर पहुंची। जुलूस में शामिल लोग बाबा तेरा मिशन अधूरा, हम सब मिलकर करेंगे पूरा, जब तक सूरज चांद रहेगा, बाबा तेरा नाम रहेगा आदि नारा लगाते हुए चल रहे थे। चेयरमैन गुड्डू खान ने कहा कि डा. आंबेडकर आधुनिक भारत के शिल्पी थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन गरीबों, पिछड़ों व शोषितों के हित में गुजार दिया। उनके विचारों पर चलकर देश को समृद्धशाली बनाया जा सकता है। चेयरमैन ने कहा कि आंबेडकर ने गरीबों व शोषितों के उद्धार के लिए अपना पूरा जीवन गुजार दिया। समिति के अध्यक्ष सुनील गौतम ने आंबेडकर के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा बाबा साहब ने दलितों व मजलूमों के लिए सराहनीय कार्य किया है। उनके इस प्रयास को दलित समाज को कभी नहीं भूलना चाहिए। इस मौके पर सभासद शहनवाज खान, बंटी पांडेय, मुकेश कुमार गौतम, दुर्गा, प्रदीप कुमार, संदीप कुमार ,नीरज, दुर्गेश कुमार, मनोज कुमार, संजय कुमार, चंद्रभान प्रसाद, विष्णु प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, यशोदा नंद भारती, विनोद कुमार गौतम, विश्वनाथ प्रसाद, सुनील कुमार प्रजापति सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे