श्रद्धा कपूर का बड़ा खुलासा
श्रद्धा कपूर का बड़ा खुलासा
आई एन न्यूज नई दिल्ली डेस्क:
फिल्म छिछोरे का प्रोमोशन कर रहीं श्रद्धा ने पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में खुलासा करते हुए बताया,’मुझे पता तक नहीं था कि एंजाएटी क्या होती है, हमें इस बारे में एक लंबे समय तक पता भी नहीं था, ये आशिकी 2 फिल्म के ठीक बाद हुआ था, मुझे फिजिकल एंजाएटी महसूस हो रही थी, मुझे ऐसा दर्द था जो किसी मेडिकल रिपोर्ट में सामने नहीं आया, हमनें बहुत सारे टेस्ट करवाए लेकिन डॉक्टर की किसी रिपोर्ट के अनुसार मुझे कोई बीमारी नहीं थी, ये बहुत बुरा था, मैं लगातार सोचती थी कि मुझे ये दर्द क्यों हो रहा है’।
आगे श्रद्धा ने बताया, ‘आज भी में एंजाएटी जूझ रहीं हूं लेकिन अब ये पहले से थोड़ा बेहतर हो चुका है, आपको इसे अपनाना ही पड़ेगा और मानना पड़ेगा कि ये आपका एक हिस्सा है, ढ़ेर सारे प्यार के साथ आपको इससे निपटना पड़ता है, इससे बहुत फर्क आता है, चाहे आपको एंजाएटी हो या नहीं, मगर आपको ये समझना पड़ेगा कि आप कौन हैं, और आप क्यों हैं’।
हाल ही में 29 अगस्त को साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘साहो’ रिलीज़ हुई है, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस में काफी बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। इसके अलावा 6 सितम्बर को रिलीज़ हुई ‘छिछोरे’ भी काफी अच्छी कमाई कर रही है। हाल ही में श्रद्धा ने ‘बाघी 3’ की शूटिंग शुरु कर दी है इसके अलावा वे जल्द ही फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ में जल्द नज़र आने वाली हैं।





