मिलिये अजय देवगन कि फिल्म सिघंम से लेकर रणवीर सिंह की सिम्बा तक के वर्दी के बालीवुड टेलर से
मिलिये अजय देवगन कि फिल्म सिघंम से लेकर रणवीर सिंह की सिम्बा तक के वर्दी के बालीवुड टेलर से
( रिजवान खान ) आई एन न्यूज डेस्क मुंबई : ” आता माझी सटकली ” तो आपको याद ही होगा । अगर नहीं याद है तो हम आपको याद दिला देते हैं । यह मराठी शब्द है । जो कि यह मशहूर डायलॉग अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म सिघंम का है । जिसमें अजय देवगन पुलिस की वर्दी में यह डायलाग बोलते हुए क्या खूब लगते हैं । सिघंम फिल्म की वर्दी की फिटिंग और अजय देवगन की मूछों ने पुलिस महकमे को भी अपना दिवाना बना दिया था । इस फिल्म के आने के बाद कई पुलिस वाले अजय देवगन की तरह फिटिंग वर्दी और उसी तरह के मूंछ में दिखाई दिये थे । चलिए अब हम आपको मिलवाते हैं बालीवुड के उसी टेलर से जिनकी सिली हुई वर्दी ने अजय देवगन के उपर चारचाँद लगा दिये थे । इनका नाम ‘ अशोक चिंतल ‘ है । इन्होंने ने अबतक बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों के हीरो की वर्दी सिल चुके हैं । उनमें से कुछ फिल्मों के नाम उन्होंने हमें बताया जैसे कि ‘ सिघंम, सूर्यवंशी, खाकी, आन, अभी हाल ही में आई रणवीर सिंह की फिल्म सिम्बा समेत अनगिनत बड़े बजट की कई फिल्मों के वर्दी सिल चुके हैं । इस काम में इनके बड़े भाई सुभाष चिंतल भी साथ में रहते हैं । नागपाड़ा मुम्बई सेंट्रल में इनकी एक ‘ रमेश एंड सन्स ‘ नामक सिलाई की दुकान भी है । जिसमें वह बालीवुड के साथ-साथ शौकीन ग्राहकों के भी कपड़े व पुलिस की वर्दी भी सिलते हैं । इन्होंने अपनी दुकान के अंदर व बाहर अपनी सिली हुई वर्दी पहने अजय देवगन की बड़ी बड़ी फोटो भी लगाये हुए हैं ।





