नेपाल में मौज मस्ती के लिए घुसे बिहार मिलिट्री पुलिस के तीन जवान गिरफ्तार
नेपाल में मौज मस्ती के लिए घुसे बिहार मिलिट्री पुलिस के तीन जवान गिरफ्तार
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क: नेपाल की रोहतक पुलिस ने बिहार मिलिट्री पुलिस के तीन जवानों को शराब के नशे में नेपाल पुलिस और होटल संचालक से मारपीट के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।तीनो पुलिस कर्मी बिहार में शराब बंदी के कारण नेपाल में मौज मस्ती करने गए थे।
शनिवार की दोपहर बिहार मिलिट्री के जवान सरहद से सटे नेपाली सीमा रौतहट के सूर्या बाम्बे होटल मे मोज मस्ती करने चले गए थे इस दौरान वहाँ किसी बात को लेकर होटल संचालक से किसी बात को लेकर बिवाद हो गया और मारपीट की सूचना पर पहुची नेपाल पुलिस और ससस्त्र सीमा बल के जवानो से भी मारपीट हो गयी। मौके पर पहुची पुलिस फोर्स ने तीनों जवानों को अपने हिरासत में ले लिया है। तीनो जवान भारत नेपाल बार्डर पर लोकसभा चुनाव मे आये थे। और नेपाल घुमने चले गये जहा होटल के कर्मचारी से बिवाद हो गया ।
नेपाल रौतहट पुलिस डीएसपी भुपेन्द्र खत्री ने बताया कि भारतीय पुलिस कर्मी पृथ्वी पुन , खडक सिह , सुमन आले को हिरासत में लेकर भारतीय अधिकारियों को सूचित किया गया है। तीनो शराब पीकर हल्ला मचा रहे थे ।





