सोनौली बॉर्डर पर भोजपुरी फिल्म के सुपरस्टार निरहूआ का होगा स्वागत
सोनौली बॉर्डर पर भोजपुरी फिल्म के सुपरस्टार निरहूआ का होगा स्वागत
इंडोनेपाल न्यूज सोनौली बार्डर:
आज नेपाल से भारत आ रहे भोजपुरी फिल्म के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहूआ भाजपा नेता का सोनौली बॉर्डर पर सुधीर त्रिपाठी नगर पंचायत अध्यक्ष सोनौली के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया जाएगा।
बता दे की आज सोमवार को करीब 11:00 बजे भोजपुरी सुपरस्टार निरहूआ काठमांडू से फ्लाइट द्वारा भैरहवा आएंगे और भैरहवा से बाय रोड सोनौली होते हुए उन्हें बनारस जाना है ।
भारत-नेपाल सीमा के सोनौली बॉर्डर पर सुधीर त्रिपाठी अध्यक्ष प्रतिनिधि सोनौली के नेतृत्व में निरहू का भव्य स्वागत किया जाना है । उनके स्वागत के लिए लोग अभी से भारत नेपाल सीमा के सोनौली बार्डर पर लोग अभी से खड़े हो गए हैं।





