सोनौली की सियरहिया कांड: आपकी सुरक्षा मेरी जिम्मेदारी, किसी की नहीं होगी गिरफ्तारी–विधायक नौतनवा

सोनौली की सियरहिया घटना: आपकी सुरक्षा मेरी जिम्मेदारी, किसी की नहीं होगी गिरफ्तारी–विधायक नौतनवा
सोनौली: सियरहिया गांव में पहुंचे अमन मणि त्रिपाठी विधायक ।
इंडो नेपाल न्यूज़ सोनाली डेस्क आपकी सुरक्षा मेरी जिम्मेदारी है आज से गांव से किसी को भागने की जरूरत नहीं अब किसी की गिरफ्तारी नहीं होगी। पुलिस ने किसी का उत्पीड़न किया तो बर्दाश्त नहीं होगा।
उक्त बातें आज शनिवार की शाम 6:00 बजे विधायक नौतनवा अमनमणि त्रिपाठी ने सियरहिया गांव में पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत करते हुए श्री त्रिपाठी ने कहा कि आपकी सुरक्षा हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। गांव से किसी को भागने की जरूरत नहीं है।
इसके उपरांत उन्होंने पत्रकारों से कहा कि सियरहिया गांव में जो घटना घटी और ग्रामीणों के साथ जो कुछ भी हुआ वह निंदनीय है। ग्रामीणों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बता दें कि सोनौली नगर पंचायत के वार्ड नंबर 3 शास्त्री नगर सियरहिया गांव में गत दिनों सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के क्रम में हुए विवाद को लेकर गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है । ग्रामीण गांव से पलायन कर गए हैं और नेताओं का गांव में पहुंचने का सिलसिला जारी है।
इसी क्रम में सियरहिया गांव से लौटने के बाद
विधायक नौतनवा, व्यापारी नेता बबलू सिंह के घर नौनिया गांव गये और घटना की जानकरी ली। श्री सिहं को आश्वस्त करते हुए उन्होंने कहा कि आपके साथ न्याय होगा।

 विधायक नौतनवा के साथ सुरेश मणि त्रिपाठी, अर्जुन पांडे, नुरुल हुदा निहाल इराकी सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।


Translate »