नौतनवा: एसएसबी ने 1250 किलोग्राम विदेशी मटर के साथ दो तस्करो को दबोचा 

नौतनवा: एसएसबी ने 1250 किलोग्राम विदेशी मटर के साथ दो तस्करो को दबोचा 
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
सशस्त्र सीमा बल 66 वी वाहिनी
सीमा चौकी सूंडी घाट में सहायक उप निरीक्षक सुरजीत सिंह के नेतृत्व में रविवार की दोपहर को पिल्लर संख्या 526/18 के पास मुखविर के सूचना के अनुसार एसएसबी टीम ने गश्त के दौरान दो युवको को नेपाल से भारत की ओर तश्करी करते हुए 1250 किलोग्राम विदेशी मटर और एक साइकिल और बाइक के साथ दबोच लिया है। तस्करी के समान के साथ पकड़े गये युवक ने अपना नाम श्याम सुंदर 24 बर्ष ग्राम-बागहा,जब कि दुसरे युवक ने मझगावा रूपेंदेही, नेपाल है। दुसरे युवक के नाम हरि प्रताप,33 बर्ष, ग्राम- सूंड़ी थाना नौतनवां बताया है।
एसएसबी ने आवश्यक कार्यवाही के लिए कस्टम विभाग सोनौली को अग्रिम कर्यवाही के लिए
सौप दिया है ।


Translate »