सोनौली सियरहिया कांड: छ दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है नामजद व्यक्ति

सोनौली सियरहिया कांड: छ दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है नामजद व्यक्ति

सोनौली सियरहिया कांड: छ दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है नामजद व्यक्ति
नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी न होने से उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंण्डल सोनौली के अध्यक्ष दहशत में।
इंडो नेपाल न्यूज़ सोनौली डेस्क

 नगर पंचायत सोनौली के वार्ड नंबर 3 शास्त्री नगर सियरसिया कांड में सात दिन बीत जाने के बाद भी एक भी नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी पुलिस नहीं कर पायी है। जिसको लेकर व्यपारियो में आक्रोष पनप रहा है जो किसी भी छड़ भड़क सकता है।
बता दें कि बीते 18 जून को सोनौली कोतवाली क्षेत्र के सियरहिया गांव में सरकारी भूमि से काली माता के प्रतिमा हटाने को लेकर हुए विवाद में पुलिस पर पथराव से लेकर व्यापारी नेता के घर में आगजनी लूटपाट और मारपीट के अलग अलग दो मुकदमों में 23 नामजद समेत सैकड़ों अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए है। जिसमें सोनौली पुलिस ने 6 दिनों में अब तक कुल 9 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । सभी गिरफ्तार व्यक्ति मुकदमे
में अज्ञात वांछित थे । पुलिस नौ व्यक्तियों को गिरफ्तार कर अपने कर्तव्यों का इतिश्री समझने लगी है । नामजद अभियुक्त अब तक पुलिस के पकड़ से दूर है। नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी न होने से व्यापारी नेता दहशत में है ।
बता दे की घटना के बाद ही व्यापारियों ने एसडीएम को एक मांगपत्र भी दिया था। उसके बाद से सोनौली पुलिस हरकत में आई और अज्ञात व्यक्तियों की गिरफ्तारी के बाद से पुलिस ने चुप्पी साध लिया है।
पुलिस की ३स चुप्पी ने व्यापारियों के आक्रोश को बढ़ावा दे रहा है। जो किसी भी छड़ भड़क सकता है।
इस संबंध में कोतवाल सोनौली विजय राज सिंह ने कहा कि नामजद अभियुक्तों की तलाश की जा रही है शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे