नौतनवा: टमाटर की बरामदगी में पुलिस ने किया बड़ा खेल
नौतनवा: टमाटर की बरामदगी में पुलिस ने किया बड़ा खेल
83 कैरेट टमाटर थाने तक पहुचते ही हो गया 36 कैरेट।
(सुने व्यापारी से बात चीत का अंश)
इंडो नेपाल न्यूज़ नौतनवा डेस्क नौतनवा कस्बे के बनैलिया मंदिर चौराहे के पास तस्करी के जरिए नेपाल भेजने के लिए रखा गया 83 कैरेट टमाटर बरामदगी में नौतनवा पुलिस ने बड़ा खेल खेला है।
पुलिस ने छापेमारी कर 83 कैरेट टमाटर बरामद किया, किंतु गोदाम से थाने तक पहुंचते ही 83 कैरेट टमाटर 36 कैरेट हो गया। रास्ते में 47 कैरेट टमाटर कहां गायब हो गया यह मुखबिर से लेकर व्यापारियों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
खबरों के मुताबिक नौतनवा पुलिस रविवार की देर रात को मुखबिर की सूचना पर नौतनवा कस्बे के बनैलिया मंदिर चौराहे के पास एक स्थान पर 83 कैरेट टमाटर गोरखपुर से लाकर नेपाल भेजने के लिए छिपाकर रखा गया था। उक्त स्थान पर पुलिस ने छापेमारी कर 83 कैरेट टमाटर बरामद कर दो तस्करो को हिरासत में ले लिया।
सूत्र बताते है कि 83 कैरेट टमाटर पुलिस ने कब्जे में लेकर एक वाहन पर लदवा कर थाने के लिए चली, किंतु रास्ते में ही 83 कैरेट टमाटर 36 कैरेट हो गया ।
सोमवार को नौतनवा पुलिस ने टमाटर को भारत नेपाल सीमा के बैरिया गांव में पकड़ने की बात कहां और 36 कैरेट टमाटर लिखा पढ़ी कर कस्टम नौतनवा को सौंप दिया। टमाटर पकड़े जाने की खबर जैसे ही आम हुआ नौतनवा के टमाटर व्यापारियों से लेकर भैरहवां तक के व्यापारियो मे चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।
बता दें कि पकड़ा गया टमाटर नेपाल भैरहवां के एक व्यापारी का था उसने इंडो नेपाल न्यूज़ टीम को बताया कि 83 कैरेट टमाटर मेरा पकड़ा गया था लेकिन हमने देर रात में 47 कैरेट टमाटर पैतालिस हजार रूपये देकर छुड़ा लिया। जब उससे यह कहा गया कि तुम्हारा क्या फायदा हुआ तो उसने कहा कि टमाटर से ज्यादा कीमत का कैरेट का है । कैरेट को बचाने के लिए हमने ₹45000 खर्च किया । व्यापारी के इस कथन की वाइस रिकॉर्डिंग के आम होने से पुलिस के कान खड़े हो गये हैं। इस संबंध में सीओ नौतनवा से बात करने का प्रयास किया गया किंतु उनका पक्ष नहीं मिल पाया है।
(नौतनवा, महराजगंज, उत्तरप्रदेश )





