सोनौली का युवक, 28 लारव के हेरोइन के साथ गिरफ्तार
सोनौली का युवक, 28 लारव के हेरोइन के साथ गिरफ्तार
आईएन नूज सोनौली डेस्क:
सोनौली थाना क्षेत्र के पगडंडी मार्ग फरेनिया बाजार के निकट एसएसबी और सोनौली पुलिस की सयुक्त गस्ती टीम ने भारत से नेपाल जा रहे एक युवक के पास मादक प्रदार्थ हेरोइन बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
सोमवार की रात करीब आठ बजे एसएसबी डंडा इंस्पेक्टर अभिजीत आर्यन और सोनौली पुलिस एसआई रविन्द्र सिह सयुक्त रूप से सरहद के पगडंडियों पर गस्त कर रहे थे। इस दौरान फरेनिया बाजार के रास्ते एक युवक पैदल ही नेपाल की तरफ जा रहा था जिसे टीम ने पकड़ लिया और जांच में युवक की जेब से 28 ग्राम हेरोइन बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाल सोनोैली विजय राज सिह ने बताया कि राजू लोध पुत्र सन्तराम निवासी वार्ड नम्बर 4 माधव राम नगर सोनौली निवासी के पास से हेरोइन बरामद किया गया। मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही किया जा रहा है।





