सोनौली:एसएसबी सीमा सुरक्षा के साथ हर वर्ग को कर रही जागरूक—गुड्डू खान
सोनौली:एसएसबी सीमा सुरक्षा के साथ हर वर्ग को कर रही जागरूक—गुड्डू खान
एसएसबी के तीन दिवशीय सामाजिक चेतना अभियान का चेयरमैन नौतनवा ने किया उदघाटन।
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
सशस्त्र सीमा बल 66वी वाहिनी के तत्त्वाधान में आज ग्रामसभा हर्दी डाली के पूर्व प्राथमिक विद्यालय में तीन दिवशीय सामाजिक चेतना अभियान का शुभारंभ मुख्य अतिथि नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष गुड्डू खान ने दीप प्रज्वलित कर किया।तत्त्पश्चात एस0एस0वी0 के कार्यवाहक कमांडेंट बरजीत सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया।
कार्यक्रम में कई स्कूलो के बच्चो ने सांस्कृतिक नृत्य-संगीत प्रस्तुत कर सबको चौका दिया । इसके अलावा समाज की कुरीतियों जैसे भ्रूण हत्या, बाल विवाह पर फोकस किया गया एवं “जीना है तो पापा, शराब मत पीना, की प्रस्तुति ने सबको शराब से होने वाली दुर्गति देख सोचने पर मजबूर कर दिया ।
इसके अलावा स्वच्छता अभियान,फ़िल्म शो व खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एसएसबी द्वारा निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर,पशु चिकित्सा शिविर व मानव सेवा संस्थान ने भी अपना स्टाल लगाकर लोगो को जागरूक किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने पर्यावरण को स्वच्छ रखने हेतू स्कूल प्रांगण में एक पेड़ भी लगाय और अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा कि “सशस्त्र सीमा बल अपने महत्वपूर्ण कार्य “सीमा की सुरक्षा, करने के अलावा समाज के हर वर्ग को जागरूक करने के साथ-साथ कई रचनात्मक कार्य भी कार्य करती चली आ रही है । जिससे बॉर्डर पर डर का अभाव व खुशी एवं अमन चैन का बोलबाला है,
कार्यक्रम में कार्यवाहक कमांडेंट ने कहा कि “हमारी बटालियन बॉर्डर पर रहकर सीमा के आर-पार वाले नागरिकों के बीच एक कड़ी के रूप में कार्य करती है,
इस मौके पर एल0डी0 सिंह पशु चिकित्सक, शाहनवाज खान, खुर्शेद आलम,राजकुमार गौड़,वीरेन्द्र कुमार राव प्रधान, कृष्ण कुमार प्रधान,दिनेश सिंह प्रधान, रामरक्षा पाण्डेय के अलावा अगल-बगल के निवासी एवं पड़ोसी देश नेपाल के अधिकारी गण व नागरिकगण उपस्थित रहे।





