सोनौली बार्डर: दो करोड़ की हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार

सोनौली बार्डर: दो करोड़ की हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार

सोनौली बार्डर: दो करोड़ की हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
सनौली थाना क्षेत्र के पगडण्डी मार्ग श्याम काट बगीचे के पास एसएसबी और सोनौली पुलिस की सयुक्त गस्ती टीम ने भारत से नेपाल जा रहे एक संदिग्ध युवक के पास से मादक पदार्थ हेरोइन बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बरामद हेरोइन की कीमत दो करोड़ रूपये बताया है।
मंगलवार की दोपहर को एसएसबी 22 वी वाहिनी के इंस्पेक्टर सोनौली रवि कुमार और सोनौली कोतवाली एसआई रविन्द्र सिह सयुक्त रूप से सरहद के निकट गांव में गश्त कर रहे थे। इस दौरान एक युवक जारा गांव के रास्ते श्याम काट की तरफ जाते देखा तो उसे रोककर जब जवानों ने उसकी तलासी लिया तो उसकी जेब से 195 ग्राम हेरोइन बरामद कर युवक को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में युवक ने अपना नाम शैलेस यादव निवासी ग्राम कोहडवल परसा थाना
नौतनवा बताया है।
कोतवाल विजय राज सिह ने बताया कि हेरोइन के साथ पकड़े गए युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे