एसएसबी के सामाजिक चेतना कार्यक्रम के दूसरे दिन विभिन्न कार्यक्रम एवं खेलकूद का हुआ आयोजन
आई एन न्यूज़ डेस्क नौतनवा : सशस्त्र सीमा बल सिद्धार्थनगर द्वितीय के द्वारा ग्राम सभा हरदी डाली में सामाजिक चेतना अभियान के दूसरे दिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गए।

इस अवसर पर एस एस बी कार्यवाहक कमाण्डेन्ट बरजित सिंह के नेतृत्व में बरगदही गांव में सहायक कमाण्डेन्ट (पशुचिकित्सा) डॉ0 एल डी सिंह द्वारा निःशुल्क पशुचिकित्सा शिविर का आयोजन कर पशुओं का उपचार किया गया तथा डॉ0 सुशांत पति त्रिपाठी(GDMO) द्वारा निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर आयोजित कर लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें दवा वितरित की गई।

इस दौरान एस एस बी और नेपाल की आर्म्ड पुलिस फ़ोर्स के बीच मैत्री वालीवाल मैच हरदी डाली स्कूल के मैदान पर खेल गया। इसी क्रम में स्कूली बच्चों के बीच एक किलोमीटर दौड़, वॉलीवाल, खो खो एवं कबड्डी प्रतियोगिता आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता में दौड़ के बालिका वर्ग में रिंकी गुप्ता प्रथम, लक्ष्मी चौधरी द्वितीय तथा नंदनी सोनी तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं बालक वर्ग में प्रथम सनोज, द्वितीय रामेश्वर तथा तृतीय स्थान पर कमलेश रहे। वॉलीवाल के फाइनल मुकाबले में चण्डी थान विजयी रहा। खो खो में माध्यमिक विद्यालय बरगदही ने जीत दर्ज की।
इस सामाजिक चेतना अभियान के दौरान स्कूली बच्चों द्वारा लगभग 100 वृक्षों का वृक्षारोपण कर पर्यावरण को संरक्षित करने की पहल की गयी।
इस चेतना अभियान के दौरान हरदी डाली के ग्राम प्रधान कृष्ण कुमार, प्रधानाचार्य तथा शिक्षामित्र माध्यमिक विद्यालय हरदी डाली, निरीक्षक राजकुमार एवं हरेराम सहायक उपनिरीक्षक जापानी राम ठाकुर, सुनील कुमार, मुख्य आरक्षी बद्री नारायण, मोहम्मद शकूर, आरक्षी सामान्य जलेंद्र दास के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।





