सोनोैली बार्डर:पाकिस्तानी, बांग्लादेशी नागरिकों की तस्करी
सोनोैली बार्डर:पाकिस्तानी, बांग्लादेशी नागरिकों की तस्करी
इंडो नेपाल न्यूज़ सोनौली डेस्क: पड़ोसी राष्ट्र नेपाल की राजधानी काठमांडू से लेकर बार्डर तक पाकिस्तानी और बांग्लादेशी नागरिकों को घुसपैठ कराने वाले गौंग की तलाश में नेपाल की खुफिया तंत्र जुटी हुई है।
खबरो के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करों ने नेपाल की राजधानी काठमांडू को ट्रांजिट प्वाइंट बनाकर बांग्लादेश और पाकिस्तान से लोगों को लाकर भारत के रास्ते टर्की, म्यानमार और लीबिया भेजने वाली एक गैंग की जांच नेपाल की खुफिया तंत्र करने में जुटा हुआ है ।अंतर्राष्ट्रीय तस्कर गैंग नेपाल के रास्ते पाकिस्तान बांग्लादेश के लोगों को भारत के रास्ते लीबिया,म्यानमार और टर्की भेज जाने की खबर है। उक्त मामले का खुलासा तब हुआ जब पाकिस्तान से आये एक नागरिक को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
बता दें कि पाकिस्तान और बांग्लादेश के रास्ते लीबिया जाने के रोक के बाद तस्कर नेपाल का रास्ता अख्तियार कर रहे हैं। एक जिम्मेदार अधिकारी के मुताबिक बांग्लादेशी और पाकिस्तानी नागरिकों को नेपाल में लाकर उन्हें अवैध रास्ते दिल्ली होते हुए लीबिया और टर्की म्मयान पहुचा रहे है।
खुफिया टीम द्वारा पकड़े गए पाकिस्तानी नागरिक खालिद मोहम्मद जो मादक पदार्थ की तस्करी का कार्य करता था। किंतु इन दिनों मांनव तस्करी के धंधे में जुटा हुआ खालिद पाकिस्तान व बांग्लादेश से लोगों को टूरिस्ट वीजा की आड़ में नेपाल लाकर उनके पासपोर्ट अपने पास रख लेता था और उन्हें बंधक बनाकर नेपाल के ललितपुर के भैसेपाटी नामक स्थान के एक कमरे में रखता था। मानव तस्करी जांच ब्यूरो के एसपी गोविंद थपलिया के मुताबिक खालिद मोहम्मद के पास तीन पाकिस्तानी पासपोर्ट तीन भारतीय पासपोर्ट 4 बांग्लादेशी पासपोर्ट बरामद किया गया। इतना ही नहीं भारत, पाकिस्तान, जॉर्डन एंबेसी तथा काउंसलर का स्टैम्प तथा विभिन्न कंपनी का 10 मोबाइल सिम कार्ड भी बरामद किया गया। खालिद ने पाकिस्तान के 19 वर्ष शाहजहां, बांग्लादेश के सैयद को भी भारत के रास्ते लीबिया भेजने की फिराक में था।
नेपाल की खुफिया तंत्र इस पूरे मामले की पड़ताल जुटी हुई है। भारत के सीमावर्ती क्षेत्र से लेकर नेपाल में इनके नेटवर्क को खंगाल रही है।





