नौतनवा: स्कूल के लिए निकले दो बच्चो के गायब होने से मचा रहा हड़कंप

नौतनवा: स्कूल के लिए निकले दो बच्चो के गायब होने से मचा रहा हड़कंप

नौतनवा: स्कूल के लिए निकले दो बच्चो के गायब होने से मचा रहा हड़कंप
दोनों बच्चे रेलवे स्टेशन पर देर रात मिले घूमते, अध्यापकों ने बच्चों को पकड़ कर पुलिस के माध्यम से सौपा अभिभावको को और अभिभावकों ने अध्यापकों से मांगी क्षमा।
इंडो नेपाल न्यूज़ नौतनवा डेस्क: नौतनवा कस्बे में स्थित एक विद्यालय के लिए घर से निकले दो बच्चे स्कूल से गायब होने की सूचना से पुलिस विभाग समेत नगर के लोगों में हड़कंप मच गया। अभिभावको के साथ विद्यालय के अध्यापक बच्चो के खोजबीन में जुट गए और दोनो बच्चों को रेलवे स्टेशन देर रात को घूमते हुए पकड़ लिया।
खबरों के मुताबिक बुधवार की सुबह नौतनवा कस्बे के नहर रोड पर स्थित एक जूनियर हाई स्कूल विद्यालय में इमरान अली पुत्र राज्जाक अली 6 तथा अर्जुन कक्षा 4 के दोनो बच्चे घर से पढ़ने के लिए निकले लेकिन वह स्कूल में न पहुंचकर कहीं चले गये, स्कूल की छुट्टी होने के बाद भी वह देर शाम तक दोनो बच्चे घर नहीं पहुंचे तो उनके अभिभावक स्कूल पहुंचे और उन्हें पूरी बात बतायी। अध्यापको का कहना था की बच्चे स्कूल नहीं आये । जबकि अभिभावकों का कहना था कि बच्चे स्कूल मे आये हैं और यहीं से लापता हुए हैं।
मामला पुलिस तक पहुंचा पुलिस ने दोनों पक्षों को पता लगाने के लिए कहा। अध्यापक और अभिभावक अलग-अलग बच्चो की तलाश में जुट गए, देर रात में बच्चे नौतनवा रेलवे स्टेशन घुमते देखे गए। जहां से अध्यापकों ने उन्हे पकड़ कर लाए और पुलिस के माध्यम से उनको उनके अभिभावकों को सौप दिया।
बच्चे गौतम बुद्ध नगर नौतनवा निवासी बताया गये है।

 (महाराजगंज उत्तर प्रदेश)

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे