जम्मू कश्मीर की बदली परिस्थितियों से पड़ोसी देश में बौखलाहट :  कुंवर अखिलेश

जम्मू कश्मीर की बदली परिस्थितियों से पड़ोसी देश में बौखलाहट :  कुंवर अखिलेश

जम्मू कश्मीर की बदली परिस्थितियों से पड़ोसी देश में बौखलाहट :  कुंवर अखिलेश
आईएन न्यूज़ डेस्क नौतनवा : जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटने से पड़ोसी देश बौखला गया है। भारतीय खुफिया एजेंसीयां लगातार सीमा पर आतंकी घुसपैठ की सूचना दे रही हैं। समुद्री मार्ग से आतंकियों की घुसपैठ की सूचना नौसेना प्रमुख ने भी सार्वजनिक किया है।
उक्त बातें पूर्व सांसद कुँवर अखिलेश सिंह ने अपने आवास पर आयोजित एक पत्रकार वार्ता में कहीं।
उन्होंने भारत नेपाल सीमा पर तैनात खुफिया एजेंसियों, पुलिस तथा कस्टम की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि भारत नेपाल की खुली सीमा का लाभ आतंकी उठाते रहे हैं। जिसके परिणाम स्वरूप अब तक कई आतंकी सीमा से पकड़े जा चुके हैं।
ऐसे में भारत नेपाल सीमा पर तैनात पुलिस और कस्टम के मिलीभगत से सीमावर्ती क्षेत्र के नौजवानों से ट्रकों की कटिंग का खेल किया जा रहा है जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि जब तक सीमा की सुरक्षा में लगी एजेंसियां ट्रकों से वसूली मव अपना ध्यान लगाई रहेंगी तब तक सीमा पार करने वाले संदिग्ध लोग बे रोक टोक आते जाते रहेंगे।
उन्होंने शासन प्रशासन से ट्रकों के कटिंग के खेल में शामिल लोगों पर कार्यवाही की मांग की है। सीमा पार से आतंकी खतरे को देखते हुए उच्च अधिकारियों की एक टीम गठित कर जांच कराने की आवश्यकता है।

 महाराजगंज उत्तर प्रदेश

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे