फरेंदा:बनकटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रिस्वत लेने का वीडियो वायरल

फरेंदा:बनकटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रिस्वत लेने का वीडियो वायरल

 

 

फरेंदा:बनकटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रिस्वत लेने का वीडियो वायरल
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क:
फरेंदा थाना क्षेत्र के बनकटी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जाच करने आई टीम ने स्टाफ नर्स और एक आशा ज्योति को पैसे लेते रंगे हाथो पकड़ा | इस दौरान किसी ने इनका वीडियो भी बना लिया। इनके पकड़े जाने की खबर आम होते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। इतना ही नहीं इनकी करतूतों का वीडियो भी वायरल हो गया।
बताया गया है कि बनकटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ग्रामीण क्षेत्रों से आशा और बहुएं महिलाओं को प्रसव के लिए अस्पताल में लाती हैं । प्रसव के दौरान मरीजो से धन उगाही किए जाते हैं। यह आरोप उन मरीजों का है जो अस्पताल में प्रसव के लिए आए थे।
हालांकि इस मामले को दबाने के लिए महाराजगंज का स्वास्थ्य विभाग जुटा हुआ है। रिश्वत लेने का विडियो वायरल होने के बाद भी स्टाफ नर्स और आशा ज्योति पर अब तक कोई कारवाई नहीं होने की खबर है।
यह भी बताया जा रहा है कि बनकटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधिक्षक हीरा लाल एवं सी एमओ महराजगंज को भी ५रे मामले की जानकारी है। उसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी अपने आप काम दोनों बंद कर रखे। बता दे कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भ्रष्टाचार मुक्त समाज का दावा कर रहे हैं वही उनके शहर से सटे महाराजगंज जिले में भ्रष्टाचार इस कदर सर चढ़कर बोल रहा है रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी मौन है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे