आपत्तिजनक हाल में मिले युगल की जमकर धुनाई, डेढ़ दर्जन लोग हिरासत में

आपत्तिजनक हाल में मिले युगल की जमकर धुनाई, डेढ़ दर्जन लोग हिरासत में

आपत्तिजनक हाल में मिले युगल की जमकर धुनाई, डेढ़ दर्जन लोग हिरासत में
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क:
महराजगंज के कोठीभार थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की आधी रात प्रेम प्रसंग के मामले में प्रेमिका के घर में घुसे प्रेमी और प्रेमिका को ग्रामीणों ने दबोच लिया और उन्हें जमकर धुना।
खबरो के मुताबिक शुक्रवार की भोर में प्रेमी युगल के शोर मचाने पर ताला खोलकर गांव के युवक दोनों की जमकर पिटाई करने लगे। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना यूपी 100 पुलिस को दी। यूपी 100 के सिपाही मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराते हुए प्रेमी युगल को गाड़ी में बिठा लिये, लेकिन तब तक ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। ग्रामीण दोनों को ले जाने से रोकने लगे। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों को धक्का देते हुए हाथापाई की। एक पुलिसकर्मी ने सूचना कंट्रोल रूम को दी। इस पर एसडीएम सत्यम मिश्रा, सीओ रणविजय सिंह, कोठीभार, घुघली व निचलौल पुलिस मय फोर्स मौके पर पहुंच गये तब तक पिटाई करने वाले कुछ युवक मौके से फरार हो गए। इस दौरान पुलिस ने दो महिलाओं सहित डेढ़ दर्जन ग्रामीणों को हिरासत में ले लिया। गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया था।
ग्रामीणो के अनुसार गांव के चौराहे पर अंडा बेचने वाले गांव की ही एक लड़की से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी गांव के कुछ युवकों को हो गई थी। गुरुवार की रात युवती के घर के लोग किसी रिश्तेदारी में गए थे। रात में करीब एक बजे आरोपित युवक चुपके से युवती के घर में घुस गया। दूसरी ओर कुछ युवक पहले से घात लगाकर उसका इंतजार कर रहे थे। जैसे ही दोनों ने अंदर से दरवाजा बंद किया, युवकों ने दरवाजे में बाहर से ताला जड़ दिया। और दोनों को पकड़ लिया।

 महाराजगंज उत्तर प्रदेश

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे