पंजाब में गिरफ्तार नेपाली नागरिक भारतीय दूतावास की मदद से रिहा

पंजाब में गिरफ्तार नेपाली नागरिक भारतीय दूतावास की मदद से रिहा

 पंजाब में गिरफ्तार नेपाली नागरिक भारतीय दूतावास की मदद से रिहा

आई एन न्यूज सोनौली डेेेस्क:  पंजाब में गिरफ्तार नेपाली नागरिक के परिजनों की गुहार पर काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास की पहल पर पंजाब के अमृतसर जेल में बंदी को भारत सरकार ने रिहा कर दिया है। जिसे आज आब्रजन अधिकारियों की देखरेख में सोनौली सरहद के बेलहिया नेपाल आब्रजन को सौप दिया गया।
कुछ दिन पूर्व दिलराम थारू निवासी कपिलवस्तु नेपाल के परिजनों ने नेपाल सरकार से चोरी के आरोप में भारतीय जेल में बंद दिलराम को रिहा करने की गुहार लगाई थी। जिसे अधिकारियों ने भारतीय दूतावास से सम्पर्क किया और भारतीय दूतावास की पहल पर उक्त नेपाली युवक को भारत सरकार ने रिहा कर दिया। शनिवार की शाम काठमांडू दूतावास के काउंसलर श्रीप्रकाश अधिकारी अमृतसर जेल से युवक को निकालकर दिल्ली होते हुए सोनौली बार्डर पहुंचे और आव्रजन अधिकारी सोनौली के देखरेख में नेपाल आव्रजन अधिकारी को सुपुर्द कर दिया गया। उन्होंने बताया कि युवक अमृतसर काम के सिलसिले में गया था जहां चोरी के आरोप में 16 महीने से जेल में बंद था।

 Sunauli Border Maharajganj Uttar Pradesh

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे