नौतनवां: स्टेशन पर स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम संपन्न
नौतनवां: स्टेशन पर स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम संपन्न
आइ एन न्यूज़ नौतनवाँ डेस्क:
आज शनिवार को नौतनवा स्टेशन पर स्वच्छता अभियान के तहत अरुण कुमार राय समविप्र लखनऊ की अध्यक्षता में जितेन्द्र कुमार मुवानि के सहयोग से नौतनवां रेलवे स्टेशन पर झाडू लगाकर कर्मचारियो ने श्रमदान का सपथ लेकर लोगो स्वच्छता के प्रति जागरूकता किया।
भारतीय रेल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पथ पर चलते हुए आज 11 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता सेवा जागरुकता कार्यक्रम सभी युनिटो, कार्यालय और स्टेशनों पर आयोजित कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
जागरूकता कार्यक्रम के इस क्रम में प्रत्येक दिन अलग अलग तरह से सभी कर्मचारियों और यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुये स्वच्छता समारोह मनाया जा रहा है।
इस मौके पर नौतनवा स्टेशन पर सभी कर्मचारियों को सपथ दिला कर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया साथ ही सभी कर्मचारियों ने श्रमदान करके सफ़ाई में विशेष सहयोग दिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग एपी पांडेय स्टेशन अधीक्षक, आर के गुप्ता, वीके जैन, सुमन कुमार, जितेंद्र, एसके गिरी, राजेश सहित तमाम कर्मचारी उपस्थित होकर सहयोग प्रदान किया।








































