हेरोइन कारोबार के आरोप में 3 महिला समेत पांच गिरफ्तार
हेरोइन कारोबार के आरोप में 3 महिला समेत पांच गिरफ्तार
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने शनिवार को सोनौली कोतवाली क्षेत्र के कुनसेरवा में एक मकान में छिपाकर रखा गया 1225 ग्राम मादक पदार्थ बरामद करने का दावा किया है। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 12 करोड़ 25 लाख रुपये आकां है। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को दबोच लिया है और केस दर्ज कर इन्हें जेल भेजने की कार्रवाई चल रही है।
बता दे कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुनसेरवा के एक घर में भारी मात्रा में हेरोइन छिपाकर रखी गई है। इसके बाद सोनौली के प्रभारी निरीक्षक विजय राज सिंह, उप निरीक्षक विनोद कुमार राय, उप निरीक्षक राजेश कुमार मिश्र मय पुलिस तथा एसएसबी 66वीं वाहिनी के एफ कम्पनी डंडा हेड के डिप्टी कमांडेंट रितेश कुमार, निरीक्षक तसीपल दल जवानों को साथ लेकर नहर रोड स्थित कुनसेरवा में इस्तेयाक नामक व्यक्ति के मकान में सघन तलाशी ली। और
भारी मात्रा में हेरोइन बरामद करने का दावा किया। टीम के मुताबिक 687 ग्राम मारफीन, हशीश 50 ग्राम, हेरोइन 85 ग्राम, मेथाक्यूलोन 388 ग्राम बरामद किया। इसके साथ ही 174760 रुपये नेपाली, 1590 भारतीय रुपया बरामद किया गया।
इस मामले में पुलिस ने इस्तेयाक अली, सलमान अली, रेहाना, मुस्कान, शायरा को आरोपी मानते हुए उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई में जुट गयी है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश





