बहराइच: एसएसबी के सब इंस्पेक्टर ने खुद को मारी गोली

बहराइच: एसएसबी के सब इंस्पेक्टर ने खुद को मारी गोली
आई एन न्यूज बहराइच डेस्क: उत्‍तर प्रदेश के बहराइच में सोमवार को एसएसबी के एक सब इंस्पेक्टर ने खुद को गोली मार ली। गंभीर अवस्था में आननफानन में सब इंस्पेक्टर को सीएचसी मिहीपुरवा लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताते दे की 15 दिन पहले ही जिले में ट्रांसफर होकर सब इंस्पेक्टर आए थे। पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया में आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है।
शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। मृतक जवान के घरवालों के आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
बता दे की बहराइच सशस्त्र सीमा बल 70 वीं बटालियन के गेरुआ नदी पार भारत-नेपाल सीमा स्थित पिलर संख्या 92 कंपनी हेडक्वार्टर में कतर्नियाघाट पर उप निरीक्षक रमेश चौधरी (40) पुत्र टीकाराम तैनात थे। बताया जा रहा है कि बीओपी पर मौजूद जवानों को गोली चलने की आवाज सुनाई पड़ी। इसपर जवान दौड़कर उनके कमरे में पंहुचे और देखा तो उप निरीक्षक अपने बिस्तर पर पड़े हुए थे। उनके सीने में गोली लगी हुई थी। कार्बाइन चारपाई के नीचे पड़ी थी। जवानों ने सूचना तत्काल एसएसबी 70वीं बटालियन के कार्यवाहक कमांडेंट अजय पांडेय को दी। आननफानन में उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना तत्काल दी गई। उच्चाधिकारियों के आदेश पर तत्काल कमरे को सील कर दिया गया। देर रात में ही गेरुआ नदी के पार 92 कैम्प पर एसएसबी कमांडेंट व सुजौली पुलिस के अधिकारी पंहुच गए।
इस मामले में प्रभारी निरीक्षक थाना सुजौली रामजी सिंह ने बताया कि एसएसबी जवान के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। प्रथम दृष्टया में आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। सूचना मिलते ही सुबह एसएसबी के डीआइजी सहित कई अधिकारी मौके पर पहुचे हैं। मृतक जवान के घर वालों को सूचना दे दी गई है। उनके आने पर अग्रिम कार्रवाई करने की बात अधिकारियों ने कही है।


Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे