पुलिस से पहुंचे न्याय मांगने और पिता-पुत्र चले गए जेल

पुलिस से पहुंचे न्याय मांगने और पिता-पुत्र चले गए जेल

पुलिस से पहुंचे न्याय मांगने और पिता-पुत्र चले गए जेल।
इंडो नेपाल न्यूज़ सोनौली डेस्क:
पहली पत्नी से पीड़ित पति न्याय मांगने पहुंचा थाने और पुत्र के साथ चला गया जेल।
खबरों के मुताबिक सोनौली कस्बे के निवासी डॉक्टर नफीस खान अपने पहली पत्नी से पीड़ित होकर सोनौली पुलिस से न्याय मांगने थाने पहुंचे उन्हें न्याय तो नहीं मिला, लेकिन जेल अवश्य मिल गया।
बताया गया है कि नफीस खान अपनी पहली पत्नी को तलाक दे रखे हैं। जिसका मामला गोरखपुर न्यायालय में चल रहा है। इस बीच नफीस खान को तमाम धमकियां मिली, जिसकी शिकायत उन्होंने रजिस्ट्री पत्र के माध्यम से प्रदेश के मुखिया से लेकर पुलिस कप्तान तक किया है। इसी दौरान एक योजना के तहत उनकी पहली पत्नी जबरिया उनके घर में घुस जाना चाहती थी। जिसको लेकर पीड़ित नफीस ने पुलिस से गुहार लगाई और और अपना फरियाद लेकर थाने पहुंच गए। पुलिस ने उन्हें थाने पहुंचते ही अपने हिरासत में ले लिया। और बताया कि वह गंगेस्टर आरोप में वांछित चल रहे हैं।
इंस्पेक्टर सोनौली निर्भय कुमार सिंह ने इंडो नेपाल न्यूज़ को बताया कि नफीस खान और उनके पुत्र पुत्र गैंगस्टर के आरोप में वांछित चल रहे थे दोनो आरोपियो की तलाश थी और गुरुवार की रात में गिरफ्तार कर लिया गया है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे