डीएम की अध्यक्षता में नगर निकायों के विकास की बनी रूपरेखा

डीएम की अध्यक्षता में नगर निकायों के विकास की बनी रूपरेखा

डीएम की अध्यक्षता में नगर निकायों के विकास की बनी रूपरेखा
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क:
डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्टे्रट सभागार में नगर अध्यक्षों व अधिशासी अधिकारियों की एक बैठक हुई। इसमें डीएम ने नगर के विकास के लिए करीब 5.78 करोड़ रुपये से अधिक धनराशि के खर्च की सहमति दी। इससे सड़क, पार्क, पुलिया, नाली निर्माण, पथ प्रकाश आदि का कार्य कराया जाएगा। साथ ही चेतावनी दी कि कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय से पूरा कराएंगे।
नगर के विकास के लिए शासन से 14वें वित्त आयोग के तहत धनराशि आवंटित किया है।
बैठक में डीएम ने कार्यों व धनराशि खर्च के बारे में जानकारी ली। इसके बाद नगर पालिका परिषद महराजगंज को 167.84 लाख, नगर पालिका परिषद नौतनवा को 129.38 लाख, नगर पंचायत घुघली को 40.42 लाख, नगर पंचायत निचलौल को 73.90 लाख, नगर पंचायत सिसवा को 65.21 लाख, नगर पंचायत सोनौली को 57.27 लाख व नगर पंचायत आनंदनगर को 44.87 लाख की स्वीकृति दी गई।
नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतें इस आवंटित धनराशि से पार्क, सड़क निमार्ण, पुल पुलिया निर्माण,नाली निमार्ण, पोखरों का सुन्दरीकरण, पथ प्रकाश का कार्य कराएंगी।
इस दौरान डीएम ने कहा कि अधिशासी अधिकारी व नगर अध्यक्ष आपस में सामंजस्य बनाकर कार्य करें। जो धनराशि आवंटित की गई है उसका शतप्रतिशत सदुपयोग होना चाहिए। कार्यों का औचक निरीक्षण किया जाएगा। इसमें गड़बड़ी मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शिकायत मिलने पर तकनीकी जांच कराकर धनराशि की रिकवरी की जाएगी।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी पवन अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी कंज बिहारी अग्रवाल, अपर एसडीएम अविनाश कुमार, नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष गुड्डू खान, सोनौली नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर त्रिपाठी,
नगर अध्यक्ष महराजगंज कृष्णगोपाल जायसवाल, विशवनाथ मद्धेशिया, रागिनि जायसवाल आदि मौजूद रहे।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे