जेल से घबराने वाले नहीं, भ्रष्टाचारी बेनकाब होंगे– अनिल गुप्ता
जेल से घबराने वाले नहीं, भ्रष्टाचारी बेनकाब होंगे– अनिल गुप्ता
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क:
आर0टी0आई0 संघ एवं साहू समाज के जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता के जिला जेल से रिह होने पर साहू समाज एवं आरटीआई कार्य गांव में कार्यकर्ताओं में खुशी का लहर वही साहू समाज ने उनका फूल माला पहना कर भव्य स्वागत किया है।
बता दे कि महराजगंज जिले के आर0टी0आई0 संघ एवं साहू सामाजिक संगठन महराजगंज के जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता जनपद महराजगंज में भ्रष्टाचारियों के नाक में दम कर रखा था और जहां कही भी भ्रष्ट्राचार का मामला उनको लगता वह जन सूचना अधिकार के तहत मामले का परदाफाश कराते थे उनके इस क्रियाकलापों से भयभीत होकर कुछ असामाजिक प्रवृत्ति के लोग ने एक साजिस के तहत उनको फसाकर जेल में भेजवा दिया। किंतु जेल की फाटक उन्हें ज्यादा देर तक नहीं रोक सकी उनको ज़मानत मिलते ही साहू समाज तथा तमाम आर0टी0आई0 कार्यकर्ता और उनके जनहित के कार्यो से प्रसन्न बुद्धजीवी वर्ग के लोग उनके जेल से रिहा होते ही तमाम लोग जिला जेल के गेट पर पहुंच कर यूल माला पहना कर उनका भब्य स्वागत किया और खुशी का इजहार किया।
इस मौके पर अनिल गुप्ता ने कहां कि जेल से हम घबराने वाले नहीं हैं भ्रष्टाचारियो को बेनकाब करने में हम पीछे नहीं रहेंगे।





