हेरा पब्लिक इंटरमीडिएट कॉलेज में मनाया गया वार्षिकोत्सव।

हेरा पब्लिक इंटरमीडिएट कॉलेज में मनाया गया वार्षिकोत्सव।

हेरा पब्लिक इंटरमीडिएट कॉलेज में मनाया गया वार्षिकोत्सव।हेरा पब्लिक इंटरमीडिएट कॉलेज में मनाया गया वार्षिकोत्सव।
आई एन न्यूज निचलौल डेस्क:
स्थानीय हेरा पब्लिक इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा बड़े ही धूमधाम से सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच कॉलेज का वार्षिक उत्सव मनाया गया।
वार्षिक उत्सव कार्यक्रम के
मुख्य अतिथि एसडीएम निचलौल अभय कुमार गुप्त रहे जब कि विशिष्ट अतिथि डॉक्टर अजीज अहमद रहे ।
कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए अधिशासी अधिकारी सतेंद्र मणि त्रिपाठी निचलौल, नरेंद्र प्रताप सिंह, अयूब खान, रूपेश वर्मा मौजूद रहे।
सर्वप्रथम छात्र छात्राओं द्वारा माँ सरस्वती वंदना से सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत की गई। छात्रों ने विभिन्न तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम कविता नाटक का मंचन कर खूब वाहवाही लूटी।
वार्षिक उत्सव में बड़ी संख्या में उपस्थित अभिभावक गणमान्य नागरिकों को संबोधित करते हुए
एसडीएम निचलौल ने कहां कि शिक्षा एक ऐसा धरोहर है जो पूरे जीवन चमकता है। सभी छात्र छात्राओं को अपने कार्य ईमानदारी और निष्ठा के साथ करना चाहिए चहिए। मंजिल मिलना तय है । इस क्रम मे तमाम वक्ताओं ने शिक्षा पर अलग अलग तरीके से प्रकाश डाला।
वार्षिक उत्सव के सफल संचालन में मुख्य रूप से प्रधानाचार्य अयूब कासिम, उप प्रधानाचार्य शशि कला श्रीवास्तव, शिक्षिका साजिदा, शिवा, राबिया, समा, अंजुमन, उर्मिला, गुड्डी, अर्चना, मीरा, निर्मला, अध्यापक चंदन पांडे, उपेंदर, महमूद, घनश्याम, श्रीराम, मनोज ने अपनी अहम भूमिका निभाई।
अशोक कुमार इंडो नेपाल न्यूज़ निचलौल महाराजगंज

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे