दवाई, सफाई व पढ़ाई को लेकर गंभीर है सरकार-ज्ञानेन्द्र सिंह

दवाई, सफाई व पढ़ाई को लेकर गंभीर है सरकार-ज्ञानेन्द्र सिंह

दवाई, सफाई व पढ़ाई को लेकर गंभीर है सरकार-ज्ञानेन्द्र सिंह दवाई, सफाई व पढ़ाई को लेकर गंभीर है सरकार-ज्ञानेन्द्र सिंहदवाई, सफाई व पढ़ाई को लेकर गंभीर है सरकार-ज्ञानेन्द्र सिंह
प्राक्कलन समिति के सभापति ज्ञानेन्द्र सिंह ने किया दो दिवसीय संसदीय मेले का शुभारंभ
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क:
प्राक्कलन समिति के सभापति/ पनियरा विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह ने कहा है कि रोटी, कपड़ा, मकान के साथ ही केन्द्र व प्रदेश की सरकार दवाई, सफाई और पढ़ाई को लेकर भी बेहद गंभीर है। सरकारी अस्पतालों में योग्य चिकित्सक, निःशुल्क या सस्ती जांच व इलाज की सुविधा उपलब्ध है। इसके बावजूद लोग झोला छाप चिकित्सकों के पास जाकर अपनी सेहत के साथ समझौता करते हैं। यह चिंता का विषय है। ऐसे लोगों को जागरूक कर सेहतमंद बनाना सभी का दायित्व है।
स्थानीय जवाहर लाल नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के ग्राउंड पर दो दिवसीय संसदीय स्वास्थ्य मेले के शुभारंभ कार्यक्रम को वह बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में करीब 50 करोड़ लोग आयुष्मान भारत योजना से लाभान्वित हो रहे हैं।
आयोजन के विशिष्ट अतिथि सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा स्वास्थ्य मेले का आयोजन कराया जा रहा है। इसका आमजन लाभ उठाएं।स्वास्थ्य मेले का मुख्य उद्देश्य बीमारियों को भगाना है। लोग मेले में जाकर जांच कराएं, उपचार कराएं।
जिलाधिकारी डाक्टर उज्ज्वल कुमार ने कहा कि गरीबों के उपचार के लिए ही दो दिवसीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया है। यहां सारी जांच व दवाएं निःशुल्क उपलब्ध हैं। मेले का व्यापक प्रचार प्रसार कराएं ताकि अधिक से अधिक लोग लाभ उठा सकें।
डीएम ने एनीमिया मुक्त भारत, संस्थागत प्रसव, तथा महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया। कहा कि गर्भवती सरकारी अस्पताल पर ही प्रसव कराएं, घरेलू प्रसव से परहेज करें। एनीमिया से बचने के लिए आयरन की गोली व पौष्टिक आहार लें।
स्वास्थ्य मेले के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए तथा स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए मेले के नोडल अधिकारी/ एसीएमओ डाक्टर राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग समाज के अंतिम व्यक्ति के साथ है।
इसे विस्तार से समझाते हुए उन्होंने कहा कि जब मां के गर्भ में बच्चा आता है तो प्रसव पूर्व सभी जांचों की निःशुल्क सुविधा, बच्चे के जन्म लेने के बाद डेढ़ साल तक निःशुल्क टीकाकरण, बच्चा बड़ा होने पर राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत स्वास्थ्य जांच की सुविधा, किशोरावस्था में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जांच व इलाज की निःशुल्क सुविधा दी जा रही है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर अशोक कुमार श्रीवास्तव ने उपस्थिति जनों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रीभागवत ने किया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पवन अग्रवाल, नगर पालिका परिषद महराजगंज के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल, भाजपा जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास, जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी डीसी त्रिपाठी, अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार मिश्रा,डिप्टी सीएमओ डाक्टर आईए अंसारी, जिला अस्पताल के सीएमएस डाक्टर ए के राय, जिला मलेरिया अधिकारी त्रिभुवन चौधरी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
मेले को सफल बनाने में सदर सीएचसी के अधीक्षक डाक्टर के पी सिंह, डीपीएम नीरज सिंह, डीसीपीएम संदीप पाठक, परिवार नियोजन सामग्री प्रबंधक मुंकेश त्रिपाठी, एचईओ उमेश शाही, आरबीएसके के जिला समन्वयक शिवेन्द्र प्रताप श्रीवास्तव, सत्येन्द्र कुमार सिंह, बीपीएम सूर्य प्रताप सिंह, ब्रजेश विश्वकर्मा सहित चिकित्सकों ने विशेष सहयोग प्रदान किया।
——-
मेले में आएं, इन सुविधाओं का लाभ उठाएं

-नाक, कान, गला, कुष्ठ, बीपी, शुगर समेत हर बीमारी का इलाज व सर्जरी
-आयुष्मान भारत योजना का गोल्डेन कार्ड
-गर्भवती व बच्चों की जांच व टीकाकरण
-दवा और सभी पैथालॉजी की जांच निःशुल्क
– निःशुल्क सैनेटरी नैपकीन वितरण
– फाइलेरिया रोग की जांच व दवा
-नसबंदी के लिए पंजीकरण
-आंखों की निःशुल्क जांच
-क्षय रोग की जांच
-परिवार नियोजन के अस्थायी साधन निःशुल्क
-एचआईवी की जांच
– मलेरिया की जांच होगी
-प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और पीसीपीएनडीटी एक्ट की जानकारी
08 फरवरी 2020
——–

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे