डीएम के तेवर के सामने नही टीका घपलेबाज सेक्रेटरी,निलंबित
डीएम के तेवर के सामने नही टीका घपलेबाज सेक्रेटरी,निलंबित
ग्राम सभा शीशगढ़ से हटाए जाने के बाद फर्जी निकासी कर निकाला था 10 लाख।
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क:
जिले के नौतनवां ब्लाक से एक बड़ी खबर सोमवार की शाम को सुर्खियो में रहा।
सेक्रेटरी यदुननंद यादव को फर्जी निकासी को लेकर जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार ने निलंबित कर जांच बैठाया है।
खबरो के मुताबिक नौतनवां ब्लाक के बरगदवा थाना क्षेत्र के शीशगढ़ में तैनात सेक्रेटरी अन्य ग्यारह गाँव भी देख रहा था। जिसमे इसके पहले पूर्व में निवर्तमान डीएम अमरनाथ उपाध्याय ने राजाबारी गांव में जांच किया था, जिनमें घपलेबाजी को लेकर मौके पर ही इन्हे निलंबित किया था।
लेकिन पुनः कुछ माह बाद भ्रष्टाचार के भेंट ने इन्हे बहाल करा दिया था। और इस बार शीशगढ़ में उक्त निडर सेक्रेटरी ने 10 लाख की निकासी फर्जी तरीके से कर लिये जाने की खबर है।
बता दे कि डीएम के तेवर से नौतनवां ब्लाक में घपलेबाजों में इस बात को लेकर चर्चा तेज रही सेटिंग बाज दलालो के इस बार कोई दाव पेंच नही लगा।
इस संबंध में जिलाधिकारी डॉ उज्ज्वल कुमार ने बताया कि सेक्रेटरी यदुननंद यादव को निलंबित कर इनके विरुध जाँच बैठाया गया है।
महराजगंज उ०प्र०।





