ई-वीजा धारक विदेशी नागरिको पर लगा प्रतिबंध समाप्त,अब आ जा सकते है नागरिक
ई-वीजा धारक विदेशी नागरिको पर लगा प्रतिबंध समाप्त,अब आ जा सकते है नागरिक।
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
इंड़ो नेपाल के सोनौली बार्डर पर ई-बीजा धारक विदेशीयो के नेपाल से भारत में प्रवेश पर लगा रोक आज मंगलवार से हटा लिया गया है और आवाजाही शुरु हो गयी है।
बता दे कि चीन में फैले कोरोना वायरस को लेकर भारत काफी सख्त रुख अपनाया था और ई-वीजा धारक विदेशियों के भारत आने पर सोमवार की शाम को आव्रजन विभाग ने रोक लगा दी थी। इससे सरहद के नेपाली सीमा मे सैकड़ों की संख्या में विदेशी पर्यटक फस गये थे। जिनको देखते हुए आज से रोक हटा दिया गया है।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नौतनवा राजू कुमार साव ने बताया कि आज से ई-विजा के पर्यटकों पर लगे रोक को हटा लिया गया है।





