अमेरिकी राष्ट्रपति को आगरा के मेयर चादी की चाबी करेंगे भेट।

अमेरिकी राष्ट्रपति को आगरा के मेयर चादी की चाबी करेंगे भेट।

अमेरिकी राष्ट्रपति को आगरा के मेयर चादी की चाबी करेंगे भेट।
11: बजे से बंद रहेगा ताज का टिकट काउंटर।
आई एन न्यूज आगरा डेस्क;
सोमवार को पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे बंद हो जाएंगे ताज के टिकट काउंटर आगरा । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के सोमवार को आगरा आने से कुछ घंटों पहले सुरक्षा कारणों से ताजमहल में सैलानियों का प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। आगरा के डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि ट्रम्प शाम सवा पांच बजे ताज महल परिसर पहुंचेंगे और करीब एक घंटा यहां रुकेंगे।उन्होंने कहा, ‘‘लोग सुबह ताज महल देख सकते हैं लेकिन टिकट पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे तक ही जारी किए जाएंगे और इसके बाद परिसर को राष्ट्रपति ट्रम्प की यात्रा के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंधों के मद्देनजर खाली करा दिया जाएगा.।’ इस बीच, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के प्राधिकारियों ने ट्रम्प की यात्रा के मद्देनजर ताजमहल में मुगल बादशाह शाहजहां और उनकी पत्नी मुमताज महल की कब्रों को मिट्टी के लेप से चमकाया है। ट्रम्प और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रम्प के दौरे के मद्देनजर उनके स्वागत के लिए ताजमहल को सजाया गया है। परिवार सहित अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आगरा आ रहे हैं।
बता दें कि ताजमहल के दीदार के लिए परिवार सहित अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आगरा आ रहे हैं। यहां आने पर मेयर परंपरा के अनुरूप उन्हें चांदी की चाबी भेंट करेंगे।
सूत्रों ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति की अगवानी के लिए भव्य स्वागत कार्यक्रम रखा गया है और इसी दौरान परंपरा के अनुरूप आगरा के मेयर नवीन जैन ट्रंप को एक चांदी की चाबी भेंट करेंगे।
रविवार को पत्रकारों से वार्ता बातचीत करते हुए जैन ने बताया, ‘‘यहां की परंपरा रही है कि जब भी कोई अतिविशिष्ट व्यक्ति शहर में आता है तो उसे प्रतीक स्वरूप शहर की चाबी भेंट की जाती है। जिसका उद्देश्य यह होता है कि आप शहर का ताला खोलकर प्रवेश कीजिए.’’ उन्होंने बताया, ‘‘ट्रंप को दी जाने वाली चाबी एक फुट लंबी है और इसके निर्माण में 600 ग्राम चांदी का इस्तेमाल हुआ है, जिस पर ताजमहल की आकृति बनी हुई है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे