कोरोना वायरस: इंडो नेपाल न्यूज़ ने हरदीडाली में चलाया जागरूकता

कोरोना वायरस: इंडो नेपाल न्यूज़ ने हरदीडाली में चलाया जागरूकता।
इंडो नेपाल न्यूज़ की खास पहल: ग्राम प्रधान ने कोरोना वायरस को लेकर हरदी डाली गांव के लोगो को किया जागरूक।
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क: कोरोना वायरस से बचाव के लिए इंडो नेपाल न्यूज ने भारत नेपाल के सीमावर्ती गाव हरदीडाली मे एक जन जागरूकता कैम्प लगाकर ग्रामीणो को जागरूक किया।
उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के सोनौली कोतवाली क्षेत्र के हरदीडाली चौराहे पर आज शनिवार की सुबह 11 बजे कोरोना वायरस को लेकर जन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को डा० और ग्राम प्रधान द्वारा वायरस से सतर्क रहने और बचाव के कई टिप्स दिए ।
ग्राम प्रधान हरदीडाली कृष्ण कुमार ने कहा कि आइए हम सब मिलकर इस महामारी से लड़े, अफवाहो से सावधान रहे। स्वंय जागरुक रहे और लोगो को जागरुक करे।
डा० डी० के० शाही विकास खंण्ड नौतनवा ने लोगो को जागरूक करते हुए कहां कि जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हम सबका दायित्व बनता है कि कोरोना वायरस को लेकर उत्पन्न भ्रातियो को दूर करे, कुछ छोटी-छोटी सावधानियां अपना कर हम सभी इस बीमारी को फैलने से रोक सकते हैं।
श्री शाही ने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए स्वयं जागरूक रहें और अपने परिवार को जागरूक करें। इसके लिए साफ-सफाई का खास तौर ध्यान देने की जरूरत है। दिन में करीब आठ से दस बार हाथ को हैंडवाश व सेनेटाइजर से धोएं, भीड़ भाड़ में मास्क लगाकर चले, खांसी आती हो तो मुंह पर रुमाल रखकर खासे और चेकअप जरूर करावे। इससे घबराने की जरूरत नहीं बल्कि धैर्य ररवना चहिए। एक मीटर दूरी से बातचीत करें, हाथ न मिलाएं और एक दुसरे को छूने से परहेज करे।
जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य रूप से डा० डी०के०शाही,ग्राम प्रधान हरदीडाली कृष्ण कुमार
उमाशंकर यादव, उमेश मिश्रा, दयाशंकर, रामकिशुन, रामलाल, अरविन्द , जर्नादन, कौशल कुमार, राजिन्दर, धर्मवीर,सुरेन्द्र,भानू प्रसाद आदि लोग मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश





