सोनौली बार्डर:अराजक तत्वों ने दो बसों में पेट्रोल छिड़ककर लगा दिया आग

सोनौली बार्डर:अराजक तत्वों ने दो बसों में पेट्रोल छिड़ककर लगा दिया आग

सोनौली बार्डर:अराजक तत्वों ने दो बसों में पेट्रोल छिड़ककर लगा दिया आग
इंडो नेपाल न्यूज़ सोनौली डेस्क। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के कुनसेरवा चौराहे के पास एक खाली प्लाट में घड़ी दो यात्री बसों में कुछ लोगों ने आग लगा दिया है। जिसमें दोनों बस जलकर खाक हो गई है ।
शुक्रवार की देर रात को एकाएक प्लाट की पिछली छोर पर खड़ी दो बसों में आग लगने की खबर जैसे ही पुलिस को मिली सोनौली पुलिस मौके पर पहुंचकर अन्य बसों को हटवाया। लेकिन तब तक दोनो बसें बुरी तरह से जलकर खाक हो गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर फायर बिग्रेड बुलाकर आग पर काबू पाया।
अंदेशा व्यक्त किया जा रहा है कि दोनों बसों को पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी गई है।
जलने वाली दोनों बसें जिनके नंबर यूपी 70 AT 1929 तथा up56T 073 है । जिनके मालिक मकसूद अख्तर और दीपक गिरी है। यह दोनों बसें खंनुवा से चलकर नौतनवा होते हुए ठूठीबारी तक चलती है।
इस मामले में बस मालिक मकसूद अख्तर जो मोटर प्राइवेट यूनियन के अध्यक्ष भी है ने कहा कि इस घटना को अंजाम देने कुछ टेंपो वालों का है, जो अक्सर सवारियों को लेकर बसों में तोड़फोड़ मारपीट आगजनी करते रहते हैं।
बता दे कि इस तरह की एक घटना सीमावर्ती क्षेत्र में पहली घटना है। यह घटना अराजक तत्वों के लिए दुस्साहस भरा कदम कहा जा सकता है।

 महाराजगंज उत्तर प्रदेश

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे