भूख से जंग लड़ रहा है नौतनवा में एक परिवार
भूख से जंग लड़ रहा है नौतनवा में एक परिवार
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश में लाक डाउन लागू होने के बाद सरकारों ने पूरी तरह से आश्वस्त किया है कि वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान किसी को भूखों मरने नहीं दिया जाएगा। लोग अपने घरों में रहे सिर्फ अपने घरों में रहे तभी कोरोना से जंग जीता जा सकता है। भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार के आदेशों का सतही स्तर पर कहां तक पालन हो रहा है यह देखने की बात है।
महाराजगंज के जिलाधिकारी उज्जवल कुमार ने कहा है कि नगर पालिका परिषद में भोजन की व्यवस्था करा कर हर भूखों को घर-घर भोजन पहुंचाने की व्यवस्था की जाए लेकिन यह व्यवस्था सतही स्तर पर देखने को नहीं मिल रही है। नौतनवा नगर पालिका के वार्ड न०19 नहर रोड पर स्थित एक परिवार विगत 3 दिनों से भूखा प्यासा कराह रहा है। रोज का कमाना एवं खाना ही उनका मुख्य पेशा है। लाक डाउन की स्थिति में घर से बाहर नहीं निकल रहा पा रहे हैं। लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। इंडो नेपाल न्यूज़ की टीम जब वहां पहुंचकर उनकी बातों को सुना तो ऐसा प्रतीत हुआ कि प्रशासनिक स्तर पर इन लोगों को कोई सुविधाएं नहीं मुहैया कराई जा रही हैं,ना तो इनकी कोई सुध ली जा रही है। वहां पर छोटे-छोटे बच्चे भूख से बिलबिला रहे थे तथा कटोरा लेकर वह इधर-उधर भोजन के लिए भटक रहे थे । एक महिला ने कहा घर से बाहर निकलने के नहींं मिल रहा है तो रोजी रोजगार कहां से मिलेगा।
इस संबंध में जिलाधिकारी उज्जवल कुमार से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि घर-घर भोजन पहुंचाने की निर्देश नगर पालिका को जारी किया गया है। यदि कहीं भी इसका अनुपालन नहीं हो रहा है और कोई परिवार भूखा सो रहा है और बच्चे सड़क पर बिलबिलाते पाया गया तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि भारत एवं प्रदेश की सरकार पूर्ण रूप से कटिबद्ध है कि किसी को भूखों मरने नहीं दिया जाएगा।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश





