लाइफ केयर हॉस्पिटल ने पुलिस कर्मियों को वितरित किया मास्क एवं सैनिटाइजर
लाइफ केयर हॉस्पिटल ने पुलिस कर्मियों को वितरित किया मास्क एवं सैनिटाइजर।
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क: सोनौली के कुनसेरवा में स्थित लाइफ केयर हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉक्टर तनवीर खान के नेतृत्व में सरहद से लेकर नौतनवा तक ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों के बीच मास्क, सैनिटाइजर एवं ग्लैप्स का वितरण किया गया।
पत्रकारो और डॉक्टरों की संयुक्त टीम ने शनिवार की शाम को भारत नेपाल सीमा सोनौली में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों एवं एसएसबी जवानों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए इस किट का वितरण किया।
लाइफ केयर हॉस्पिटल की संयुक्त टीम ने भारत नेपाल सीमा पर किट का वितरण करने के उपरांत नौतनवा में स्थित गांधी चौक पर पहुंचकर नौतनवा में तैनात पुलिसकर्मियों के बीच मास्क सैनिटाइजर एवं ग्लैब्स का वितरण किया ।
इस मौके पर सीओ नौतनवा राजू कुमार साव ने कहा कि डॉक्टरों की टीम ने पत्रकारों का सहयोग लेकर जो कार्य किया है वह अति सराहनीय है । करोना वायरस से निपटने के लिए सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है ।
इस मौके पर डॉक्टर एम० एन० अहमद, डॉ नूरआलम फैज अहमद, पत्रकार रवि त्रिपाठी, दिलीप त्रिपाठी, सतीश त्रिपाठी, गुड्डू जायसवाल, विजय चौरसिया, विजय सिंह, हेमंत यादव, राजा अग्रहरि, विनोद पटवा सहित भारी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश





