नगर में कोई भी व्यक्ति भूखा-प्यासा नही रहेगा–गुड्डू खान

नगर में कोई भी व्यक्ति भूखा-प्यासा नही रहेगा--गुड्डू खान

नगर में कोई भी व्यक्ति भूखा-प्यासा नही रहेगा–गुड्डू

खान
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क:
परमपूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज की योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए दृढ़ संकल्पित जिलाधिकारी महराजगंज डा० उज्ज्वल कुमार के आदेश पर आज नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष गुड्डू खान ने अधिशासी अधिकारी वीरेन्द्र कुमार राव के साथ नौतनवा नगर के कई वार्डो का दौड़ा कर जरूरतमन्दो के बीच पहुचकर खाने के पैकेट वितरित किया ।
इस मौके पर श्रो खान ने बताया कि “एक सप्ताह से लाकडाउन का दंश झेल रहे नगरवासियों को अब खाने-पीने की परेशानी होने लगी है। खासकर मजदूर व गरीब तबके के लोगों पर । ऐसे में नपा पूरी तरह सचेत है । हमारे कर्मी भी पैनी नजर रखे है कि नगर में कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे । हम आपको विश्वास दिलाते है कि हमारे नगर में कोई भी व्यक्ति भूखा-प्यासा नही रहेगा और सभी तक खाने से लेकर जरूरत की हर बस्तुओ को पहुचाने का कार्य किया जाएगा।
अधिशासी अधिकारी ने बताया कि “इस समय भूखों को खाना खिलाने से बड़ा कोई पुनीत कार्य नही है। इसलिये आज से नगर पालिका ने गरीबो व भूखों को खाना खिलाने का बीड़ा उठाया है। करोना से जंग जीतने तक यह काम जारी रहेगा ।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे