बृजमनगंज : जिंदा लाश बने पुत्र के लिये लगायी मदद की गुहार
बृजमनगंज : जिंदा लाश बने पुत्र के लिये लगायी मदद की गुहार
आई एन न्यूज बहादुरी डेस्क : लगभग डेढ़ साल पहले बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गोपालपुर के टोला यादव कोटिया के राजेश के साथ हुए सड़क हादसे में राजेश की दुनिया ही उजड़ गयी । वह इस दुनिया में रहकर भी दुनिया में नहीं है । एक हट्टा-कट्टा लगभग पैतीस वर्षीय युवक जिंदा लाश बन कर रह गया है । वह चाह कर कुछ बोल नहीं सकता न खड़ा न हो सकता और ना ही चल सकता है । अचानक हुए एक हादसे से एक चलता फिरता इंसान जिंदा लाश बन गया । लगभग डेढ़ साल पहले राजेश बहादुरी बाजार से कुछ सामान लेकर अपने मित्र के साथ बाइक से अपने गांव लौट रहा था । बाइक राजेश चला रहा था । वह अभी अहिरौली गांव पर ही पहुँचे थे कि अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरे । जिसमें हेल्मेट ना लगाने की वजह से राजेश के सर में गम्भीर चोट लगी । और दूसरा व्यक्ति बाल-बाल बच गया । लेकिन राजेश का बचना मुश्किल लग रहा था । कुछ दिन इलाज हुआ मगर पैसे के अभाव में राजेश के पिता उन्हे अस्पताल से घर लेकर आ गये । अब तक डेढ़ साल बीत जाने के बाद भी पर्याप्त पैसा ना होने के कारण राजेश का इलाज नहीं हो पा रहा है । राजेश के पिता झीनक ने लोगों से मदद की गुहार लगायी है । राजेश उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिला के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गोपालपुर के यादव कोटिया में रहते हैं । राजेश को एक पांच साल का बेटा व एक तीन साल की बेटी है । उनकी पत्नी व बच्चों के सामने पहाड़ जैसी जिंदगी गुजारना मुश्किल हो रहा है । महराजगंज उत्तर प्रदेश ( रिजवान खान )





