नेपाल से आ रहे 33 मजदूरों को एसएसबी,पुलिस ने रोका,भेजा स्क्रीनिंग में
नेपाल से आ रहे 33 मजदूरों को एसएसबी,पुलिस ने रोका,भेजा स्क्रीनिंग में।
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
भारत नेपाल सीमा से सोनौली कोतवाली क्षेत्र के कैथवलिया उर्फ बरगदही गांव के पास नेपाल से भारत में घुसपैठ किये 37 मजदूरों को पुलिस प्रशासन व एसएसबी की संयुक्त टीम ने रोका और पूछताछ के बाद सभी को रोडवेज से गोरखपुर के लिए रवाना कर दिया।
बता दे कि यह लोग नेपाल की एक फैक्ट्री में काम करते थे। जहां से इन्हे छुट्टी दे दी गई।
पड़ोसी देश नेपाल में सड़क बनाने वाली एक फैक्ट्री में काम करने वाले 34 पुरुष व तीन महिलाएं मजदूर रविवार को बार्डर पार कर भारत में प्रवेश किए। इस दौरान खनुआ चौकी प्रभारी प्रिंस कुमार व एसएसबी जवानों ने उन्हें रोक लिया। जिसमें 16 हरियाणा, नौ बिहार, सात राजस्थान व पांच यूपी के इटावा के मजदूर हैं। मौके पर पहुंचे एसडीएम जसधीर सिंह ने रोडवेज बस की सहायता से गोरखपुर भेजने का निर्देश दिया।
एसडीएम नौतनवा ने बताया कि फरेंदा में सभी लोगों की स्क्रीनिंग करने के बाद ही गोरखपुर भेजा जाएगा।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश





